लाइव न्यूज़ :

इराक में वायुसेना अड्डे पर रॉकेट हमले में अमेरिकी ठेकेदार की मौतः पेंटागन

By भाषा | Updated: March 3, 2021 22:55 IST

Open in App

वाशिंगटन तीन मार्च (एपी) पश्चिम इराक में वायुसेना के एक अड्डे पर रॉकेट हमले में अमेरिकी ठेकेदार की मौत हो गई है।

अमेरिकी रक्षा मुख्यालय पेंटागन ने बताया कि वायु सेना अड्डे पर 10 रॉकेट दागे गए हैं जहां पर अमेरिकी और अन्य गठबंधन सेना के सैनिक तैनात हैं।

पेंटागन के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने कहा कि ठेकेदार को हमले से बचने के दौरान दिल का दौरा पड़ा और थोड़ी देर बाद ही उनकी मौत हो गई। हमले में कोई भी सैनिक जख्मी नहीं हुआ है।

अमेरीका ने पिछले हफ्ते इराक-सीरिया सरहद पर ईरान से संबंधित मिलिशिया को निशाना बनाया था और मिलिशिया के एक सदस्य को मार दिया था। इसके बाद से यह हमला पहला है। इस तरह की आशंका है कि फिर से जवाबी हमलों का दौर शुरू हो सकता है।

उन हमलों में अमेरिकी ड्रोन के एक हमले में बगदाद में ईरानी जनरल कासिम सुलेमानी मारे गए थे।

बुधवार को किए गए हमले की किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है। यह हमला ऐसे समय हुआ है जब दो दिन बाद ही पोप फ्रांसिस देश के दौरे पर जाने वाले हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs RCB: वानखेड़े में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, MI के शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली जुझारू पारी

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान शांति वार्ता विफल, लोग परेशान और हताश?, नागरिकों ने कहा-डोनाल्ड ट्रंप दोषी, हम मुकाबला करेंगे?

विश्वइस्लामाबाद वार्ता क्यों विफल रही? ईरान के स्पीकर ग़ालिबफ़ ने एक-एक बिंदु पर विस्तार से बताया

विश्व'सबसे खूबसूरत दुल्हन और एक अरब डॉलर दो, वरना...': युगांडा के सेना प्रमुख की तुर्की से अजीबोगरीब मांग

विश्व'अगर युद्ध छिड़ता है और पाकिस्तान शांति स्थापित करने में नाकाम रहता है, तो इज़रायल पर हमला करना हमारा फ़र्ज़ है': तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगान

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील