लाइव न्यूज़ :

चीन में बच्चों के ऑनलाइन गेम खेलने का समय सीमित करने वाले नियम से खुश हैं अभिभावक

By भाषा | Updated: September 20, 2021 20:18 IST

Open in App

बीजिंग, 20 सितंबर (एपी) ली झांगुओ के दो बच्चों (क्रमश: चार वर्ष और आठ वर्ष) के पास अपने स्मार्टफोन नहीं हैं, लेकिन लाखों अन्य चीनी बच्चों की तरह, वे ऑनलाइन गेमिंग के लिए अजनबी नहीं हैं।

ली ने कहा, ‘‘यदि मेरे बच्चों को हमारे मोबाइल फोन या आईपैड मिल जाएं और हम उनके उपयोग समय की बारीकी से निगरानी नहीं करें तो वे हर बार तीन से चार घंटे तक ऑनलाइन गेम खेल सकते हैं।’’

हालांकि, ऐसे बच्चे अब इस तरह से ऑनलाइन गेम नहीं खेल पाएंगे। अन्य माता-पिता की तरह ही ली नये सरकारी प्रतिबंधों से खुश हैं। इस आदेश के तहत बच्चों को सप्ताह में केवल तीन घंटे तक ऑनलाइन गेमिंग की अनुमति दी गई है।

प्रतिबंध इस महीने की शुरुआत में लागू हुए हैं। ये 2019 के नियमों को कड़ा बनाते हैं, जिनमें बच्चों के रात भर गेम खेलने पर प्रतिबंध लगाया गया था।

विशेषज्ञों का कहना है कि यह स्पष्ट नहीं है कि क्या ऐसी नीतियां ऑनलाइन गेम की लत को रोकने में मदद कर सकती हैं, क्योंकि बच्चे इसके बजाय सोशल मीडिया में तल्लीन हो सकते हैं। अंततः, उनका कहना है कि यह माता-पिता पर निर्भर है कि वे बच्चों में अच्छी आदतें डालें और उनके मोबाइल फोन इस्तेमाल के लिए समय सीमा निर्धारित करें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs RCB: वानखेड़े में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, MI के शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली जुझारू पारी

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान शांति वार्ता विफल, लोग परेशान और हताश?, नागरिकों ने कहा-डोनाल्ड ट्रंप दोषी, हम मुकाबला करेंगे?

विश्वइस्लामाबाद वार्ता क्यों विफल रही? ईरान के स्पीकर ग़ालिबफ़ ने एक-एक बिंदु पर विस्तार से बताया

विश्व'सबसे खूबसूरत दुल्हन और एक अरब डॉलर दो, वरना...': युगांडा के सेना प्रमुख की तुर्की से अजीबोगरीब मांग

विश्व'अगर युद्ध छिड़ता है और पाकिस्तान शांति स्थापित करने में नाकाम रहता है, तो इज़रायल पर हमला करना हमारा फ़र्ज़ है': तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगान

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील