लाइव न्यूज़ :

Palestine West Bank: घर में अपनी मां और दो छोटे बच्चों के साथ थी 22 साल की छात्रा शता अल-सब्बाग, जेनिन में फलस्तीनी सुरक्षा बल कर्मी ने हत्या की?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 29, 2024 19:53 IST

Palestine West Bank: फलस्तीनी सुरक्षा बलों की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि उसे ‘‘आतंकवादियों’’ ने गोली मारी थी।

Open in App
ठळक मुद्देसुरक्षा बलों ने गोलीबारी की निंदा की तथा इसकी जांच करने का संकल्प लिया। खड़े होने के बजाय उनके खिलाफ आतंकवादी कृत्यों को अंजाम दे रहे हैं।पिछले वर्ष इजराइली सैनिकों के साथ लड़ाई में मारा गया था।

Palestine West Bank: फलस्तीन में वेस्ट बैंक के अशांत उत्तरी शहर जेनिन में एक फलस्तीनी महिला की उसके घर में गोली मारकर कथित तौर पर हत्या कर दी गई। पत्रकारिता की छात्रा शता अल-सब्बाग (22) के परिवार ने दावा किया कि शनिवार देर रात फलस्तीनी सुरक्षा बलों के एक कर्मी ने उसकी उस समय हत्या कर दी, जब वह अपनी मां और दो छोटे बच्चों के साथ थीं। उन्होंने कहा कि उस समय क्षेत्र में कोई आतंकवादी नहीं था। फलस्तीनी सुरक्षा बलों की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि उसे ‘‘आतंकवादियों’’ ने गोली मारी थी।

सुरक्षा बलों ने गोलीबारी की निंदा की तथा इसकी जांच करने का संकल्प लिया। एक बयान में, अल-सब्बाग के परिवार ने फलस्तीनी सुरक्षा बलों पर आरोप लगाया कि वे “दमनकारी बन गए हैं जो अपने ही लोगों के सम्मान की रक्षा करने और (इजराइली) कब्जे के खिलाफ खड़े होने के बजाय उनके खिलाफ आतंकवादी कृत्यों को अंजाम दे रहे हैं।’’

हमास आतंकवादी समूह ने भी सुरक्षा बलों को दोषी ठहराया और गोलीबारी की निंदा की। इसने कहा कि अल-सब्बाग उसके एक लड़ाके की बहन थी, जो पिछले वर्ष इजराइली सैनिकों के साथ लड़ाई में मारा गया था।

टॅग्स :PalestineइजराइलIsrael
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."

विश्वलेबनान में ब्लास्ट की चपेट में आए UN के शांति सैनिक, 2 की मौत; भारत ने की हमले की निंदा

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वक्यों व्हाइट हाउस के नीचे नया बंकर बनवा रहे हैं डोनाल्ड ट्रम्प?, जो बाहर रहेंगे उनका क्या?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका