लाइव न्यूज़ :

फलस्तीन ने कहा, वेस्ट बैंक पर इजराइली बलों के छापे में तीन लोगों की मौत

By भाषा | Updated: June 10, 2021 21:40 IST

Open in App

जेनिन (इजराइल), 10 जून (एपी) फलस्तीनी अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को कहा कि इजराइली सैनिकों ने वेस्ट बैंक के जेनिन में बीती रात गोलीबारी में दो सुरक्षा अधिकारियों समेत तीन फलस्तीनियों की गोली मारकर हत्या कर दी। उन्होंने कहा कि यह इजराइल द्वारा गिरफ्तारी के लिये की गई छापेमारी की कार्रवाई प्रतीत हो रही थी।

इजराइल और फलस्तीनी प्राधिकारी (पीए) क्षेत्र में हमास और अन्य आतंकी समूहों के खिलाफ समन्वित सुरक्षा अभियान चलाते है। इन समूहों को दोनों ही अपने लिए खतरा मानते हैं। इस समन्वय की वजह से फलस्तीनियों में पीए को लेकर गुस्सा बढ़ रहा है।

फलस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अब्बास के एक प्रवक्ता ने इस घटना की निंदा करते हुए इसे “खतरनाक इजराइली उकसावा” करार दिया और कहा कि इजराइल के विशेष बलों द्वारा तीनों की हत्या की गई जिन्होंने गिरफ्तारी के लिये की गई छापेमारी के दौरान अरबों की वेशभूषा धारण कर रखी थी।

प्रवक्ता नबील अबु रदनेह ने ऐसे हमलों को रोकने के लिये अमेरिका और अंतरराष्ट्रीय समुदाय का आह्वान किया है। इजराइली सेना और पुलिस ने टिप्पणी के अनुरोधों पर तत्काल कोई जवाब नहीं दिया है।

इजराइली मीडिया की खबर में कहा गया कि विशेषबल इस्लामिक जेहादी आतंकी समूह के दो सदस्यों को गिरफ्तार करने जेनिन गए थे जब उन पर गोलीबारी की गई। मीडिया की खबरों में कहा गया कि दो सुरक्षा अधिकारियों के अलावा एक फलस्तीनी संदिग्ध मारा गया। इजराइल की तरफ से किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

पीए ने कहा कि मारे गए दो अधिकारी अधम अलीवी (23) और तैसीर इसा (33) उसके सैन्य खुफिया बल के सदस्य थे। इस्लामिक जेहाद ने तीसरे व्यक्ति की पहचान अपने लड़ाके जमील अलमौरी के तौर पर की है। एक ऑनलाइन वीडियो में फलस्तीनी अधिकारी वाहन की ओट लेते दिख रहे हैं और पीछे गोली चलने की आवाजें सुनाई दे रही हैं। इनमें से एक अधिकारी कहता नजर आ रहा है कि वे इजराइली “अंडरकवर” बलों के साथ गोलीबारी कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना