लाइव न्यूज़ :

प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन टीटीपी से बातचीत के बचाव में उतरे पाक के गृह मंत्री

By भाषा | Updated: October 3, 2021 13:19 IST

Open in App

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, तीन अक्टूबर पाकिस्तान के गृह मंत्री शेख राशिद ने "सुलह" के लिए प्रतिबंधित आतंकवादी समूह तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के साथ बातचीत करने के सरकार के कदम का बचाव करते हुए कहा कि बातचीत "अच्छे तालिबान" के लिए है।

राशिद की टिप्पणी तुर्की सरकार के स्वामित्व वाले टीआरटी वर्ल्ड न्यूज चैनल के साथ एक साक्षात्कार में प्रधानमंत्री इमरान खान द्वारा खुलासा किए जाने के बाद आई है कि उनकी सरकार अफगानिस्तान में तालिबान की मदद से टीटीपी के साथ बातचीत कर रही है जिसकी नेताओं और आतंकवाद के पीड़ितों ने आलोचना की है।

टीटीपी, जिसे आमतौर पर पाकिस्तानी तालिबान के रूप में जाना जाता है, अफगान-पाकिस्तान सीमा से गतिविधियां चलाने वाला प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन है।

‘डॉन’ समाचार-पत्र ने खबर दी कि सरकार के कदम का बचाव करते हुए, मंत्री ने कहा कि पेशावर में आर्मी पब्लिक स्कूल (एपीएस) में दिसंबर 2014 में नरसंहार सहित देश में रक्तपात के लिए जिम्मेदार आतंकवादियों के लिए बातचीत का प्रस्ताव नहीं था, जिसमें 150 से अधिक लोग मारे गए थे।

उन्होंने कहा, “हमें बहुत अच्छे से पता है कि कौन अच्छा है और कौन बुरा। अगर किसी को भी लगता है कि हमें इसकी जानकारी नहीं है, तो यह उसकी गलतफहमी है, उसे समझ नहीं है।”

राशिद ने कहा कि बातचीत की पेशकश केवल “अच्छे तालिबान” के लिए थी और इस पर बातचीत “उच्चतम स्तर” पर हो रही थी।

उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण जीवन अपनाने के लिए आत्मसमर्पण करने वालों से लड़ना उचित नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल