लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान के गृह मंत्री ने नवाज शरीफ के वापस आने की बात को खारिज किया

By भाषा | Updated: December 29, 2021 19:15 IST

Open in App

इस्लामाबाद, 29 दिसंबर पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की संभावित वापसी की अफवाहों के बीच, पाकिस्तान के गृह मंत्री शेख रशीद अहमद ने बुधवार को कहा कि शरीफ के लौटने की बातें मतलब की हैं जो विपक्ष मीडिया का ध्यान आकर्षित करने के लिए कर रहा है।

एक अदालत ने शरीफ को भ्रष्टाचार के मामले में जेल की सजा सुनाई थी जिसके बाद लाहौर उच्च न्यायालय ने 2019 में उन्हें चिकित्सकीय आधार पर चार सप्ताह के लिए लंदन जाने की इजाजत दी थी। हालांकि, लंदन जाने के बाद से शरीफ पाकिस्तान नहीं लौटे हैं। उनकी पार्टी का कहना है की डॉक्टरों द्वारा सलाह देने पर 71 वर्षीय शरीफ देश वापस लौटेंगे। गृह मंत्री ने कहा, “शरीफ के वापस आने को बेवजह तूल दिया जा रहा है।”

रावलपिंडी में रशीद ने मीडिया से व्यंग्यात्मक लहजे में कहा कि शरीफ के लिए पाकिस्तान लौटने का एक तरफ का टिकट देने का उनका प्रस्ताव आज भी है। उन्होंने यह भी कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि जिन लोगों ने अपनी ज्यादातर जिंदगी पाकिस्तान में गुजारी वह देश को प्यार करने की बजाय उसे छोड़कर चले गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा