लाइव न्यूज़ :

ताजिकिस्तान में होने वाले अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेंगे पाकिस्तान के विदेश मंत्री

By भाषा | Updated: March 28, 2021 22:00 IST

Open in App

इस्लामाबाद, 28 मार्च ताजिकिस्तान की राजधानी दुशांबे में मंगलवार को होने वाले ‘हार्ट ऑफ एशिया’ सम्मेलन में पाकिस्तानी विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे।

विदेश मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी।

मंत्रालय की ओर से कहा गया कि नौवें ‘एशिया-इस्तांबुल प्रोसेस’ मंत्रियों के सम्मेलन के दौरान कुरैशी प्रमुख क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय साझेदारों से बातचीत करेंगे।

इस सम्मेलन में भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर भी शामिल होंगे। सम्मेलन में दोनों मंत्रियों के शामिल होने की खबर से उनकी मुलाकात की अटकलें लगाई जा रही हैं।

हालांकि, दोनों नेताओं ने अपनी संभावित बैठक के बारे में कुछ नहीं कहा है। भारत के विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा था कि जयशंकर सम्मेलन में भाग लेने के दौरान अन्य देशों के नेताओं से बातचीत कर सकते हैं।

नयी दिल्ली में 26 मार्च को ‘इंडिया इकनॉमिक कॉन्क्लेव’ में जयशंकर ने सम्मेलन में कुरैशी से मुलाकात करने के बारे में पूछे गए सवालों का सीधे तौर पर जवाब नहीं दिया था।

उन्होंने कहा था, “मेरा कार्यक्रम बन रहा है। मुझे नहीं लगता कि अभी तक ऐसी किसी बैठक की योजना बनी है।”

मंत्रियों का यह सम्मेलन ‘इस्तांबुल प्रोसेस’ का एक हिस्सा है जो कि अफगानिस्तान में शांति और स्थायित्व के लिए सहयोग और सुरक्षा पर की गई एक पहल है और इसकी शुरुआत दो नवंबर 2011 को तुर्की में हुई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला