लाइव न्यूज़ :

धनशोधन मामले में पाकिस्तानी कोर्ट ने पूर्व पीएम नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज को दी जमानत

By भाषा | Updated: November 5, 2019 05:10 IST

मरियम ने ‘‘मानवीय आधार’’ पर मामले में अपनी जमानत याचिका दायर की थी। उन्होंने दलील दी थी कि उनके पिता की हालत ‘‘गंभीर’’ है और वह अपने पिता की देखभाल करना चाहती है। सभी तीनों बहन भाई-हुसैन, हसन और अस्मा लंदन में है।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तानी जवाबदेही अदालत ने भ्रष्टाचार के मामले में शरीफ के दोनों बेटों को भगोड़ा घोषित किया हुआ है। अधिकारी ने बताया कि अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद मरियम को जमानत दी।

 पाकिस्तान की एक अदालत ने पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज को धनशोधन के एक मामले में सोमवार को जमानत दे दी। न्यायमूर्ति अली बकर नजाफी की अध्यक्षता वाली लाहौर उच्च न्यायालय की दो सदस्यीय एक पीठ ने धनशोधन के चौधरी शुगर मिल मामले में मरियम को जमानत दे दी।

अदालत ने मामले में 31 अक्टूबर को फैसला सुरक्षित रख लिया था। मरियम ने ‘‘मानवीय आधार’’ पर मामले में अपनी जमानत याचिका दायर की थी। उन्होंने दलील दी थी कि उनके पिता की हालत ‘‘गंभीर’’ है और वह अपने पिता की देखभाल करना चाहती है। सभी तीनों बहन भाई-हुसैन, हसन और अस्मा लंदन में है।

पाकिस्तानी जवाबदेही अदालत ने भ्रष्टाचार के मामले में शरीफ के दोनों बेटों को भगोड़ा घोषित किया हुआ है। एलएचसी के एक अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘अदालत ने गुण-दोष के आधार पर मरियम को जमानत दी है न कि मानवीय आधार पर।’’ अधिकारी ने बताया कि अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद मरियम को जमानत दी। उन्होंने बताया कि अदालत ने यह भी कहा कि वह एक महिला हैं और उनके खिलाफ धनशोधन के आरोप साबित नहीं होने तक उन्हें सलाखों के पीछे नहीं डाला जा सकता है।

उन्हें अदालत में अपना पासपोर्ट सौंपने के लिए कहा गया है। मरियम एवनफिल्ड भ्रष्टाचार मामले में भी जमानत पर है । इस मामले में उन्हें सात साल जेल की सजा सुनाई गई है। पीएमएल-एन की उपाध्यक्ष मरियम को चौधरी शुगर मिल के धनशोधन मामले में अगस्त के पहले सप्ताह में गिरफ्तार किया गया था। 

टॅग्स :पाकिस्तान क्रिकेट बोर्डमरियम नवाजनवाज शरीफ
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबॉल टेम्परिंग की वजह से आपसे गेंद छीनी, आपकी क्या राय है?, मुझे कुछ नहीं पता,कैमरों में देखेंगे और करेंगे बात, रमीज़ राजा ने शाहीन अफरीदी से पूछा, वीडियो

क्रिकेटखिलाड़ियों के बाद अब कमेंटेटर भी पीएसएल को दे रहे झटका?, क्या पाकिस्तान क्रिकेट फिर शर्मिंदा होगा?, क्या कर रहे मोहसिन नकवी?

क्रिकेट26 मार्च से PSL और 28 मार्च से IPL?, 3 दिन में 2 खिलाड़ी ने पाकिस्तान सुपर लीग छोड़ आईपीएल पहुंचे?, गुडाकेश मोती, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, ओटनेल बार्टमैन और स्पेंसर जॉनसन नहीं खेलेंगे?

क्रिकेटकौन हैं नाहिद राणा?, 7 ओवर में 24 रन देकर झटके 5 विकेट, बांग्लादेश ने पाकिस्तान को पहले वनडे में 114 पर किया ढेर और 15.1 ओवर में 8 विकेट से हराया?, 8 साल बाद हार

क्रिकेटबाबर आजम आउट और मोहम्मद रिजवान इन?, टी20 विश्व कप में खराब प्रदर्शन, बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर?, 6 नए चेहरे

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल