लाइव न्यूज़ :

पुलवामा हमले के बाद पाकिस्तान ने सुरक्षा परिषद को लिखा पत्र, भारत पर लगाए ये आरोप

By भाषा | Updated: February 23, 2019 08:10 IST

पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को एक पत्र लिखा है जिसमें भारत पर क्षेत्रीय सुरक्षा को खतरे में डालने का आरोप लगाया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलवामा हमले के बाद पाकिस्तान का रवैया 'उल्टा चोर कोतवाल को डांटे' वाला रहा हैपाकिस्तान ने भारत पर क्षेत्रीय शांति में खतरे के आरोप लगाए हैं।संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने पुलवामा हमले के लिए पाकिस्तान को फटकार लगाई थी।

 पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को एक पत्र लिखा है जिसमें भारत पर क्षेत्रीय सुरक्षा को खतरे में डालने का आरोप लगाया गया है। विदेश मंत्रालय (एफओ) ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर यह जानकारी दी। यह कदम ऐसे में उठाया गया है जब एक दिन पहले ही संयुक्त राष्ट्र की शक्तिशाली संस्था ने पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) का नाम लेकर जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकवादी संगठन द्वारा किए गए ‘‘जघन्य’’ हमले की कड़ी निंदा की थी। उन्होंने यह भी कहा कि भारत बिना किसी सबूत के पुलवामा हमले के लिए पाकिस्तान पर आरोप लगा रहा है।

इससे पहले भी पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव अंतानियो गुतारेस को पत्र लिखा था और दोनों देशों के बीच तनाव कम करने में उनकी मदद मांगी थी।

उन्होंने लिखा 'दोनों देशों के बीच तनाव कम करने के लिए कदम उठाना अनिवार्य है और इसके लिए संयुक्त राष्ट्र को हस्तक्षेप करना चाहिए।’ पाक विदेश मंत्री ने पुलवामा हमले की जांच विश्वसनीय और निष्पक्ष तरीके से हो यह निश्चित करने का आग्रह भी संयुक्त राष्ट्र से किया था।

टॅग्स :पुलवामा आतंकी हमलाइंडियासंयुक्त राष्ट्रपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?