लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में फिर अलापा कश्मीर राग, भारत ने दिया दो टूक जवाब

By भाषा | Updated: May 3, 2018 12:57 IST

पाकिस्तान ने सूचना संबंधी मामलों पर संयुक्त राष्ट्र की समिति के समक्ष कश्मीर में कथित मानवाधिकार उल्लंघन का मामला उठाया।

Open in App

संयुक्त राष्ट्र, 3 मई। पाकिस्तान ने सूचना संबंधी मामलों पर संयुक्त राष्ट्र की समिति के समक्ष कश्मीर में कथित मानवाधिकार उल्लंघन का मामला उठाया जिस पर भारत ने कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि यह समिति के काम के लिए अप्रासंगिक है। पाकिस्तान के प्रतिनिधि मसूद अनवर ने बुधवार सूचना पर समिति के एक सत्र को संबोधित करते हुए कश्मीर का मुद्दा उठाया और आरोप लगाया कि कश्मीर के लोगों के मानवाधिकारों का उल्लंघन हो रहा है।

अनवर ने कहा , ‘‘आज जिस दुनिया में हम रह रहे हैं वह संघर्ष और विवादों से घिरी है हालांकि हम आतंकवाद और चरमपंथ से लड़ने में एकजुटता बरकरार रखते हैं। इन दूषित विचारधाराओं का विरोध करना जरुरी है।’’ उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र का जन सूचना विभाग ( डीपीआई ) तनाव खत्म करने और आपसी सौहार्द्र को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

उन्होंने कहा , ‘‘मानवाधिकार उल्लंघन अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लिए गंभीर चिंता का विषय है। ’’ भारत ने कश्मीर पर दिये गए अनवर के हवाले को खारिज करते हुए कहा कि उनकी टिप्पणी समिति के काम काज में अप्रासंगिक है।

संयुक्त राष्ट्र में भारतीय मिशन में मंत्री एस श्रीनिवास प्रसाद ने सत्र के दौरान कहा , ‘‘हमने समिति के एजेंडे से इतर मुद्दों का जिक्र करने का आज यहां एक और प्रयास देखा। हम इन टिप्पणियों को पूरी तरह से खारिज करते हैं क्योंकि इनका समिति के काम से इसका कोई मतलब नहीं है। ’’ 

प्रसाद ने एक बयान में कहा कि भारत आतंकवाद विरोध पर डीपीआई के काम का समर्थन करता है। उन्होंने कहा , ‘‘भारत आतंकवाद के सभी रूपों का विरोध करता है और यह मानता है कि देशों के बीच प्रभावी सहयोग इस खतरे से लड़ने के लिए अनिवार्य है।’’ 

टॅग्स :जम्मू कश्मीर समाचारइंडियापाकिस्तानसंयुक्त राष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?