लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में चीन से अधिक हुए कोरोना वायरस के मामले, कोविड-19 केसों की संख्या 85000 पार

By भाषा | Updated: June 4, 2020 13:53 IST

कोरोना वायरस की शुरुआत पिछले साल दिसंबर में चीन के हुबेई प्रांत की राजधानी वुहान शहर से हुई थी. अब 17 देशों में चीन से ज्यादा कोविड-19 के मामले हैं.

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान में कोरोना वायरस के चलते पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा मौतें हुई हैंदुनियाभर में अभी तक 65 लाख से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं और 3.86 लाख से अधिक लोगों की जान गई है।

इस्लामाबाद: पाकिस्तान में कोरोना वायरस के मामले गुरुवार (4 जून) को चीन से अधिक हो गए। पाकिस्तान में पिछले 24 घंटे में 4,688 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 85,246 हो गए। अमेरिकी ‘जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय’ के आंकड़ों के अनुसार संक्रमण के 84,160 मामलों के साथ चीन विश्व में वायरस से प्रभावित देशों की सूची में 18वें नंबर पर है और पाकिस्तान 17वें नंबर पर है।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय ने बताया कि अभी तक पाकिस्तान में वायरस से 1,770 लोगों की जान जा चुकी है, जिनमें से 82 लोगों की जान पिछले 24 घंटे में गई है। मंत्रालय ने बताया कि पिछने 24 घंटे में 4,688 नए मामले भी सामने आए। अभी तक 30,128 लोग ठीक भी हो चुके हैं।

देश में संक्रमण के सबसे ज्यादा 32,910 मामले सिंध प्रांत से, इसके बाद पंजाब में 31,104, खैबर पख्तुनख्वा में 11,373, बलूचिस्तान में 5,224, इस्लामाबाद से 3,544, गिलगित-बाल्टिस्तान से 824, आजाद कश्मीर (पाकिस्तान के कब्जे वाले) में 285 मामले हैं। मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 20,167 नमूनों की जांच भी की गई। अभी तक देश में 615,511 लोगों की जांच हो चुकी है। चीन के वुहान से पिछले साल फैलने शुरू हुए इस वायरस से दुनियाभर में अभी तक 6,511,000 से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं और 3,86,000 से अधिक लोगों की जान गई है।

भारत में तेजी से बढ़ रहे हैं कोरोना वायरस के मामले

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के अब तक के सबसे ज्यादा नए 9,304 मामले सामने आए हैं जबकि 260 लागों की मौत हो गयी है। इसके साथ ही गुरुवार  तक देश में संक्रमितों एवं इस घातक वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर क्रमश: 2,16,919 और 6,075 हो गयी है। अमेरिका, ब्राजील, रूस, ब्रिटेन, स्पेन और इटली के बाद भारत अब कोरोना वायरस से सर्वाधिक प्रभावित देशों की सूची में सातवें स्थान पर है। 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में 1,06,737 संक्रमित मरीजों का उपचार चल रहा है और 1,04,106 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और एक मरीज देश से बाहर जा चुका है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘ इसलिए अब तक करीब 47.99 फीसदी मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।’’

टॅग्स :पाकिस्तानचीनइंडियाकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट