कराची जेल में बंद भारत के 147 मछुआरों को पाकिस्तान ने किया रिहा

By IANS | Published: January 8, 2018 01:34 AM2018-01-08T01:34:52+5:302018-01-08T01:38:24+5:30

पाकिस्तान ने करीब 300 भारतीय मछुआरों को दो चरणों में आठ जनवरी तक रिहा कर देने को कहा था।

Pakistan releases 147 Indian fishermen | कराची जेल में बंद भारत के 147 मछुआरों को पाकिस्तान ने किया रिहा

कराची जेल में बंद भारत के 147 मछुआरों को पाकिस्तान ने किया रिहा

पाकिस्तान ने रविवार को 147 भारतीय मछुआरों को रिहा कर दिया। ये सभी कराची की मालिर जेल में बंद थे। मछुआरों को पाकिस्तान ने अपनी जल सीमा में कथित रूप से मछली पकड़ते हुए गिरफ्तार किया था। पाकिस्तान टुडे की खबर के मुताबिक, मछुआरों को अल्लामा इकबाल एक्सप्रेस से लाहौर ले जाया जाएगा, जहां से वे वाघा सीमा जाएंगे और भारत में प्रवेश करेंगे। 

भारतीय मछुआरों की रिहाई दिसंबर माह में पाकिस्तान विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैजल की घोषणा के बाद हुई है। फैजल ने कहा था कि करीब 300 भारतीय मछुआरों को दो चरणों में आठ जनवरी तक रिहा कर दिया जाएगा। पाकिस्तान ने 28 दिसंबर को पहले चरण में 145 भारतीय मछुआरों को रिहा किया था। इन सभी पर वही आरोप थे।

पाकिस्तान और भारत के मछुआरों को एक-दूसरे के जल क्षेत्रों में अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में हिरासत में लिया जाता रहा है। दरअसल अरब सागर में स्पष्ट जल सीमा न होने के कारण लकड़ी की नौका में सवार मछुआरे पड़ोसी देशों की सीमा में दाखिल हो जाते हैं। इन नौकाओं में प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल नहीं होता, जिस कारण वे रास्ता भटक जाते हैं और देशों के जल सीमा के दावों में फंस जाते हैं। 

Web Title: Pakistan releases 147 Indian fishermen

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे