लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान ने भारत को कोरोना से लड़ने के लिये राहत सामग्री देने की पेशकश दोहराई

By भाषा | Updated: April 30, 2021 00:02 IST

Open in App

इस्लामाबाद, 29 अप्रैल पाकिस्तान ने कोरोना वायरस संक्रमण के संकट से जूझ रहे भारत को राहत सामग्री देने की अपनी पेशकश दोहराते हुए कहा है कि दोनों देश महामारी से पैदा हुई चुनौतियों का सामना करने में भविष्य में आपसी सहयोग के तरीके तलाश सकते हैं ।

पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता जाहिद हफीज चौधरी ने कहा कि पाकिस्तान भारत को तुरंत वेंटिलेटर, डिजिटल एक्स रे मशीन, पीपीई किट और संबंधित सामग्री भेजने को तैयार है ।

उन्होंने कहा ,‘‘ पाकिस्तान और भारत के संबंधित अधिकारी महामारी से पैदा हुई चुनौतियों का भविष्य में मिलकर सामना करने के संभावित तरीके तलाश सकते हैं । हम उम्मीद करते हैं कि भारत के लोगों को जल्दी इस महामारी से राहत मिले ।’’

उन्होंने यह भी कहा कि भारत सरकार को महामारी के मद्देनजर कश्मीरी नेताओं और सभी कश्मीरी बंदियों को तुरंत जेल से रिहा करना चाहिये ।

पिछले सप्ताह पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने भारत के साथ एकजुटता जाहिर करते हुए कहा था कि मानवता पर आये इस वैश्विक संकट का मिलकर सामना करना चाहिये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना