लाइव न्यूज़ :

Pakistan rain landslide: आसमानी आफत, 2 महिलाएं, 1 पुरुष और 9 बच्चे की मौत, भूस्खलन में घर ढहा और पूरा परिवार समाया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 30, 2024 13:26 IST

Pakistan rain landslide:  डॉन अखबार ने एक अधिकारी के हवाले से बताया कि इस घटना में दो महिलाएं, एक पुरुष और नौ बच्चे मारे गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसभी 12 शवों को मलबे से निकाल लिया गया है।कानूनी औपचारिकताओं के लिए अस्पताल ले जाया गया है। खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के अपर दीर ​​जिले के मैदान इलाके में हुई।

Pakistan rain landslide: उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में शुक्रवार को भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन से एक घर ढह गया जिसमें नौ बच्चों सहित एक ही परिवार के कम से कम 12 सदस्यों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के अपर दीर ​​जिले के मैदान इलाके में हुई। कानून प्रवर्तकों ने बताया कि सभी 12 शवों को मलबे से निकाल लिया गया है और उन्हें चिकित्सीय-कानूनी औपचारिकताओं के लिए अस्पताल ले जाया गया है। डॉन अखबार ने एक अधिकारी के हवाले से बताया कि इस घटना में दो महिलाएं, एक पुरुष और नौ बच्चे मारे गए हैं।

पाकिस्तान में हाल के दिनों में भारी मौसमी बारिश हुई है। पाकिस्तान में जुलाई से सितंबर तक मॉनसून का मौसम रहता है। पाकिस्तान मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान पूरे देश में तेज आंधी के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। मौसम विभाग ने एक बयान में कहा कि इस अवधि के दौरान सिंध, उत्तर-पूर्व/दक्षिण बलूचिस्तान, उत्तर-पूर्व/मध्य पंजाब, पोतोहर क्षेत्र, इस्लामाबाद, गिलगित-बाल्टिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा में भारी वर्षा होने की संभावना है।

भारी बारिश के कारण मुर्री, गलियात, मनसेहरा, कोहिस्तान, चित्राल, दीर, स्वात, शांगला, बुनेर और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में भूस्खलन की आशंका है। पाकिस्तान के तटीय क्षेत्र सिंध के तट के साथ उत्तर-पूर्व अरब सागर में एक ‘भीषण’ चक्रवाती तूफान आने की आशंका है।

टॅग्स :पाकिस्तानPakistan Armyमौसमबाढ़मौसम रिपोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!