लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री पर दूसरे देशों के प्रमुखों से मिले उपहार बेचने का आरोप

By भाषा | Updated: October 20, 2021 18:51 IST

Open in App

(एम जुल्करनैन)

लाहौर, 20 अक्टूबर पाकिस्तान के विपक्षी दलों ने बुधवार को प्रधानमंत्री इमरान खान पर 10 लाख डॉलर की महंगी घड़ी समेत अन्य देशों के प्रमुखों से मिले उपहारों को बेचने का आरोप लगाया।

देश के दौरे के दौरान राष्ट्र प्रमुखों या संवैधानिक पदों पर बैठे अधिकारियों के बीच उपहारों का आदान-प्रदान नियमित रूप से होता है। गिफ्ट डिपॉजिटरी (तोशाखाना) के नियमों के अनुसार, ये उपहार तब तक राज्य की संपत्ति रहते हैं जब तक कि उन्हें खुली नीलामी में बेचा नहीं जाता।

द एक्सप्रेस ट्रिब्यून अखबार ने बताया कि नियम अधिकारियों को बिना कुछ भुगतान किए 10,000 रुपये से कम के बाजार मूल्य के उपहार रखने की अनुमति देते हैं।

अपदस्थ प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी तथा पीएमएल-एन की उपाध्यक्ष मरियम नवाज ने उर्दू में ट्वीट किया, "इमरान खान ने दूसरे देशों से मिले उपहारों को बेच दिया है। खलीफा हजरत उमर (पैगंबर मुहम्मद के साथी) अपनी कमीज और बागे के लिए जवाबदेह थे और दूसरी तरफ, आप (इमरान खान) ने तोशाखाना से विदेशी उपहार लूटे और आप मदीना स्थापित करने की बात कर रहे हैं? कोई व्यक्ति (खान) कैसे इतना असंवेदनशील, बहरा, गूंगा और अंधा हो सकता है?"

विपक्षी गठबंधन - पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट (पीडीएम) - के अध्यक्ष मौलाना फजलुर रहमान ने कहा कि ऐसी खबरें हैं कि प्रधान मंत्री खान ने एक राजकुमार से प्राप्त एक कीमती घड़ी बेच दी है।

उन्होंने कहा, ''यह शर्मनाक है।''

सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें चल रही हैं कि खान को एक खाड़ी देश के एक राजकुमार ने 10 लाख डॉलर की घड़ी भेंट की थी। इस घड़ी को कथित तौर पर दुबई में खान के करीबी सहयोगी ने बेचकर प्रधानमंत्री को 10 लाख डॉलर दिए गए थे। राजकुमार कथित तौर पर खान को उपहार में दी गई घड़ी की बिक्री के बारे में जानता है।

पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) पंजाब के अध्यक्ष राणा सनाउल्लाह ने बुधवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अन्य देशों के प्रमुखों से प्रधानमंत्री को मिले उपहारों की कथित बिक्री के कारण पाकिस्तान को बदनाम किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक