लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान के PM इमरान खान व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दावोस में मिले, जानें कश्मीर पर ट्रंप ने इमरान को क्या कहा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 22, 2020 07:54 IST

दरअसल, ​स्विट्जरलैंड में वर्ल्ड इकनॉमिक फोरम के सम्मेलन से इतर मंगलवार को पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय कारोबार के अलावा कश्मीर मुद्दे पर भी चर्चा की।

Open in App
ठळक मुद्देइस दौरान ट्रंप ने यह भी कहा कि कश्मीर में भारत-पाकिस्तान के बीच क्या कुछ हो रहा है, उस पर हम करीब से नजर रखे हुए हैं।एक सवाल के जवाब में ट्रंप ने यह भी कहा कि आने वाले समय में वह पाकिस्तान दौरे पर जाएंगे तो उन्होंने कहा कि अभी तो हम साथ-साथ बैठे हैं।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच दावोस में मुलाकात हुई। इस दौरान जब ट्रंप के साथ मुलाकात में इमरान ने कश्मीर राग छेड़ा तो अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा- हम करीब से मामले को देख रहे हैं।

दरअसल, ​स्विट्जरलैंड में वर्ल्ड इकनॉमिक फोरम के सम्मेलन से इतर मंगलवार को पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय कारोबार के अलावा कश्मीर मुद्दे पर भी चर्चा की।

बता दें कि इस दौरान ट्रंप ने यह भी कहा कि कश्मीर में भारत-पाकिस्तान के बीच क्या कुछ हो रहा है, उस पर हम करीब से नजर रखे हुए हैं।

एक सवाल के जवाब में ट्रंप ने यह भी कहा कि आने वाले समय में वह पाकिस्तान दौरे पर जाएंगे तो उन्होंने कहा कि अभी तो हम (वह और इमरान) साथ-साथ बैठे हुए हैं।

यह पहली बार नहीं है जब ट्रंप ने कश्मीर मामले में अपने विचार रखे हैं। इससे पहले भी वह कश्मीर में मध्यस्थता का प्रस्ताव रख चुके हैं। पिछले साल सितंबर में डॉनल्ड ट्रंप ने संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करने के बाद एक संवाददाता सम्मेलन में कहा था, 'पाकिस्तान और भारत के संबंध में हमने कश्मीर के बारे में बात की और मैं जो भी मदद कर सकता हूं, उसकी मैंने पेशकश की और वह मदद मध्यस्थता है। लेकिन, भारत कश्मीर मामले में किसी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता नहीं चाहता है। भारत ने साफ किया है कि कश्मीर हमारे देश का अभिन्न हिस्सा है और पाकिस्तान के साथ हर समस्या का समाधान हम आपस में बैठकर बात कर कर लेंगे। 

 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरपाकिस्तानअमेरिकाइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल