लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान: गिलगित बाल्टिस्तान के लोगों ने सरकार को दी भारत में विलय की चेतावनी, स्कर्दू में विरोध प्रदर्शन तेज

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: August 30, 2023 10:14 IST

पाकिस्तान के गिलगित बाल्टिस्तान में लोगों ने सरकार को चेतावनी दी है कि अगर सरकार उनके खिलाफ दमन का रास्ता अख्तियार करेगी तो वो गृहयद्ध करेंगे और गिलगित बाल्टिस्तान का भारत में विलय कर देंगे।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान के गिलगित बाल्टिस्तान में लोगों ने सरकार को दी चेतावनीलोगों ने कहा कि अगर सरकार उनके खिलाफ दमन का रास्ता अख्तियार करेगी तो वो गृहयद्ध करेंगेसरकार ने अगर उनके नेताओं को रिहा नहीं किया तो वो गिलगित बाल्टिस्तान का भारत में विलय कर देंगे

इस्लामाबाद:पाकिस्तान के गिलगित बाल्टिस्तान में लोगों ने सरकार के खिलाफ बेहद तीव्र प्रदर्शन करते हुए चेतावनी जारी की है कि सरकार उनके खिलाफ दमन का रास्ता अख्तियार करेगी तो वो गृहयद्ध करेंगे और गिलगित बाल्टिस्तान का विलय पड़ोसी मुल्क भारत में कर देंगे।

गिलगित बाल्टिस्तान के लोगों ने अपने नेताओं की तत्काल रिहाई की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ एक बार फिर असंतोष व्यक्त करते हुए बड़ी संख्या में सड़कों पर उतरे और चेतावनी दी कि अगर ऐसे ही चलता रहा तो गिलगित बाल्टिस्तान में सरकार के खिलाफ गृहयुद्ध होगा।

एक्स पर पोस्ट किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि गिलगित बाल्टिस्तान के स्कर्दू में एक मस्जिद के पास इकट्ठा हुई एक बड़ी भीड़ को संबोधित करते हुए एक स्थानीय नेता ने कहा कि यदि पाकिस्तानी सरकार उनके नेताओं को गिरफ्तार करने की हिम्मत करती है, तो वे कारगिल के दरवाजे तोड़कर भारत में शामिल हो जाएंगे।

इसके साथ ही विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों ने गिरफ्तार अपने नेताओं की तत्काल रिहा करने की मांग की और कहा कि अगर सरकार ऐसा नहीं करती है तो वो गिलगित बाल्टिस्तान का "भारत में विलय" कर लेंगे। स्कर्दू में प्रदर्शनकारी लोगों की भीड़ आजादी के नारे लगा रही है और वो किसी से न डरने की कसमें खा रहे हैं। भीड़ को संबोधित करते हुए एक नेता सरकार को चेतावनी देते हुए कहते हैं, ''हम कारगिल जाएंगे और हमें कोई नहीं रोक पाएगा।"

मालूम हो कि इससे पहले भी गिलगित बाल्टिस्तान में बड़े पैमाने पर सरकार विरोधी सभाएं होती थीं। ताजा प्रदर्शन पाकिस्तान सरकार द्वारा गिलगित-बाल्टिस्तान में शिया मौलवी के खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर को लेकर हो रहा है। जिसमें भारी तादात में शिया मुसलमानों गिलगित बाल्टिस्तान के स्कर्दू में जमा हुए हैं।

टॅग्स :गिलगित-बाल्टिस्तानपाकिस्तानभारत
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा