लाइव न्यूज़ :

Pakistan Parliament: भारत का फैन बना पाकिस्तान, संसद में पाकिस्तानी नेता ने कहा, 'हम उनके जैसे क्यों नहीं कर सकते'

By धीरज मिश्रा | Updated: June 13, 2024 18:07 IST

Pakistan Parliament: पड़ोसी देश पाकिस्तान भारत का दीवाना हो गया है। पाकिस्तानी संसद में भारत की जमकर तारीफ की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव की व्यवस्था का दीवाना हुआ पाकिस्तान पाकिस्तानी संसद में बोले नेता, हमारे यहां ऐसी व्यवस्था क्यों नहीं भारत में 7 चरणों में आयोजित हुआ था लोकसभा का चुनाव

Pakistan Parliament: पड़ोसी देश पाकिस्तानभारत का दीवाना हो गया है। पाकिस्तानी संसद में भारत की जमकर तारीफ की गई है। दरअसल, भारत में हाल में ही लोकसभा चुनाव 2024 संपन्न हुए हैं। भारतीय चुनाव आयोग ने बड़ी आसानी से 7 चरणों में लोकसभा का सफल आयोजन किया। हर बूथ पर सुरक्षा के इंतजाम किए गए। वहीं, परिणाम आने के बाद किसी ने भी आयोग पर सवाल नहीं खड़े किए।

चुनाव आयोग के इस सफल चुनाव आयोजन का पाकिस्तान फैन हो गया है। पाकिस्तानी संसद में विपक्ष के नेता और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के सदस्य सैयद शिबली फ़राज़ ने भारत में हाल ही में हुए आम चुनावों के स्वतंत्र और निष्पक्ष संचालन के लिए भारत की सराहना की। उन्होंने पाकिस्तान में भी इसी तरह की चुनावी प्रक्रिया अपनाने की इच्छा जताई।

भारतीय चुनावी प्रक्रिया की सराहना

फ़राज़ ने भारत के लोकसभा चुनावों की ईमानदारी पर प्रकाश डाला और कहा कि इसमें धांधली के कोई आरोप नहीं हैं। उन्होंने कहा कि भारत में हुए चुनाव में 800 मिलियन से ज़्यादा लोगों ने वोट डाले। हज़ारों-लाखों मतदान केंद्र थे, कुछ मतदान केंद्र तो सिर्फ़ एक मतदाता के लिए बनाए गए थे। पूरे महीने चलने वाली यह प्रक्रिया ईवीएम की मदद से पूरी की गई।

क्या एक भी आवाज़ ने दावा किया कि चुनाव में धांधली हुई थी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान वैधता के लिए लड़ रहा है। यहां, जो चुनाव हार गए हैं, वे हार नहीं मानते और जीतने वाला भी अपनी मर्जी से चुना जाता है। इस तरह के दृष्टिकोण ने हमारी राजनीतिक व्यवस्था को खोखला कर दिया है। उन्होंने कहा कि भारत में हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव 19 अप्रैल से 1 जून तक सात चरणों में आयोजित किए गए, जिसके परिणाम 4 जून को घोषित किए गए। भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने सरकार बनाई, जिसमें नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बने। 

यहां बताते चले कि अंतर्राष्ट्रीय मान्यता फ़राज़ की यह प्रशंसा कोई अकेली घटना नहीं है। एक हफ़्ते पहले ही पाकिस्तानी राजदूत हुसैन हक्कानी ने भारत की लोकतांत्रिक प्रक्रिया की प्रशंसा की थी।

टॅग्स :पाकिस्तानपाकिस्तान चुनावभारतपाकिस्तान उच्चायोगPakistan International Airlines
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

विश्व अधिक खबरें

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."