पाक मंत्री के बिगड़े बोल, कहा-भारत अंतरिक्ष मलबे का एक बड़ा स्रोत,पारिस्थितिक तंत्र के लिए खतरनाक

By भाषा | Published: December 3, 2019 05:42 PM2019-12-03T17:42:08+5:302019-12-03T17:42:08+5:30

पाकिस्तान के विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री फवाद चौधरी ने ट्वीट किया, “भारत अंतरिक्ष मलबे का एक बड़ा स्रोत बनता जा रहा है, भारत का गैर जिम्मेदार अंतरिक्ष मिशन पूरे पारिस्थितिक तंत्र के लिए खतरनाक हैं, अंतरराष्ट्रीय संगठनों को इस पर गंभीरता के साथ ध्यान देने की जरूरत है।”

Pakistan minister worsens, says India is a major source of space debris, dangerous for ecosystem | पाक मंत्री के बिगड़े बोल, कहा-भारत अंतरिक्ष मलबे का एक बड़ा स्रोत,पारिस्थितिक तंत्र के लिए खतरनाक

अंतरिक्ष यान को चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम का मलबा मिला है।

Highlightsचौधरी को बड़बोलेपन के लिए जाना जाता है और माना जाता है कि वह प्रधानमंत्री इमरान खान के खास हैं। करीब तीन महीने पहले भारत ने चंद्रमा की सतह पर इस लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग की कोशिश की थी। 

पाकिस्तान के विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री फवाद चौधरी ने मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय संगठनों से कहा कि वे भारत के अंतरिक्ष अभियान को संज्ञान में लें, जिसे उन्होंने “गैर-जिम्मेदाराना” करार दिया।

चौधरी को बड़बोलेपन के लिए जाना जाता है और माना जाता है कि वह प्रधानमंत्री इमरान खान के खास हैं। चौधरी ने ट्वीट किया, “भारत अंतरिक्ष मलबे का एक बड़ा स्रोत बनता जा रहा है, भारत का गैर जिम्मेदार अंतरिक्ष मिशन पूरे पारिस्थितिक तंत्र के लिए खतरनाक हैं, अंतरराष्ट्रीय संगठनों को इस पर गंभीरता के साथ ध्यान देने की जरूरत है।”

उनका ट्वीट नासा द्वारा ये बताने के कुछ घंटों बाद आया कि चंद्रमा की परिक्रमा करने वाले उसके अंतरिक्ष यान को चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम का मलबा मिला है। करीब तीन महीने पहले भारत ने चंद्रमा की सतह पर इस लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग की कोशिश की थी। 

Web Title: Pakistan minister worsens, says India is a major source of space debris, dangerous for ecosystem

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे