लाइव न्यूज़ :

दिल्ली चुनाव में बीजेपी की हार पर पाकिस्तानी मंत्री ने लिए मजे, पीएम मोदी का बनाया मजाक

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 12, 2020 13:36 IST

दिल्ली की 70 विधानसभा सीट में आप ने 62 सीटों पर जीत हासिल की है और बीजेपी 8 सीटें जीती है। आप की वोट हिस्सेदारी 53.57 प्रतिशत रही। BJP ने 8 सीटों पर जीत हासिल की और उसे 38.51 प्रतिशत वोट मिले। कांग्रेस का खाता नहीं खुला।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान के वेबसाइटों पर भी दिल्ली चुनाव को काफी प्रमुखता दी गई थी। दिल्ली चुनाव प्रचार के दौरान केजरीवाल ने पाकिस्तान मंत्री को ट्वीट कर जवाब दिया था।

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के नतीजे सामने आ गए हैं। आम आदमी पार्टी ने प्रचंड बहुमत से जीत हासिल की है। दिल्ली की 70 विधानसभा सीट में आप ने 62 सीटों पर जीत हासिल की है और बीजेपी 8 सीटें जीती है। बीजेपी के चुनाव हारने पर पाकिस्तान के विज्ञान एवं तकनीक मंत्री फवाद चौधरी ने एक मजाकिया ट्वीट किया है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मजाक बनाया है। 

पाकिस्तान के विज्ञान एवं तकनीक मंत्री फवाद चौधरी ने दिल्ली चुनाव के नतीजों पर एक वेबसाइट की खबर को ट्वीट किया और कैप्शन लिखा, Aww ये क्या हुआ? इसके साथ मंत्री ने हैशटैग ''बेचारा मोदी" लिखा। (Aww yeah kiya hua:) #BecharaModi) बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है जब पाक मंत्री फवाद चौधरी ने बीजेपी और पीएम नरेंद्र मोदी के लिए ऐसी भाषा का इस्तेमाल किया हो। इससे पहले भी वह पीएम मोदी पर कई बार अभ्रद टिप्पणी कर चुके हैं।

दिल्ली विधानसभा-2020: चुनाव प्रचार के दौरान केजरीवाल ने दिया था फवाद चौधरी को जवाब 

पीएम नरेंद्र मोदी पर फवाद चौधरी ने एक तंजभरा ट्वीट किया था। जिसका ट्विटर पर जवाब देते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि नरेंद्र मोदी भारत के पीएम हैं और मेरे भी पीएम हैं। दिल्ली का चुनाव भारत का आंतरिक मामला है और हमें आतंकवाद के सबसे बड़े प्रायोजकों का हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं है। 

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020पाकिस्ताननरेंद्र मोदीअरविन्द केजरीवालआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल