लाइव न्यूज़ :

हिंदुओं का अपमान करने वाले पोस्टरों को लेकर इमरान के नेता पर कार्रवाई, पार्टी ने किया निलंबित

By भाषा | Updated: February 8, 2020 22:58 IST

मियां अकरम उस्मान ने कश्मीर एकजुटता दिवस के सिलिसले में ये पोस्टर लगवाए थे। इन पोस्टरों में यह नारा लिखा था, ‘‘हिंदू बात से नहीं,...से मानता है। ’’ इसे लेकर उस्मान की इंटरनेट उपयोगकर्ताओं और उनकी पार्टी ने आलोचना की।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी ने अल्पसंख्यक हिंदुओं को लक्षित एक अपमानजनक नारा पोस्टरों में पाए जाने को लेकर अपने लाहौर महासचिव को निलंबित कर दिया है।मियां अकरम उस्मान ने कश्मीर एकजुटता दिवस के सिलिसले में ये पोस्टर लगवाए थे। इन पोस्टरों में यह नारा लिखा था, ‘‘हिंदू बात से नहीं,...से मानता है।’’

प्रधानमंत्री इमरान खान नीत सत्तारूढ़ पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी ने अल्पसंख्यक हिंदुओं को लक्षित एक अपमानजनक नारा पोस्टरों में पाए जाने को लेकर अपने लाहौर महासचिव को निलंबित कर दिया है। मीडिया में आई खबर में शनिवार को यह कहा गया है।

मियां अकरम उस्मान ने कश्मीर एकजुटता दिवस के सिलिसले में ये पोस्टर लगवाए थे। इन पोस्टरों में यह नारा लिखा था, ‘‘हिंदू बात से नहीं,...से मानता है।’’ इसे लेकर उस्मान की इंटरनेट उपयोगकर्ताओं और उनकी पार्टी ने आलोचना की।

उस्मान ने लाहौर में सार्वजनिक रूप से लगाए गए पोस्टरों को लेकर माफी मांगी। जियो न्यूज की खबर के मुताबिक पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी ने लाहौर चैप्टर के अपने महासचिव को निलंबित कर दिया है। पार्टी ने उस्मान को एक कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है। यह विषय एक विशेष कमेटी को भेजा गया है।

हालांकि, उस्मान ने इन अपमानजनक पोस्टरों के लिए प्रिंटर को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि वह (भारत के) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाना बनाना चाहते थे लेकिन प्रिंटर ने गलती से ‘मोदी’ शब्द की जगह ‘हिंदू’ शब्द को ले लिया।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘मैं सीमा के दोनों ओर रहने वाले सभी शांतिपूर्ण हिंदुओं से माफी मांगता हूं। मेरी जानकारी में आने पर सभी पोस्टरों को फौरन हटा लिया गया।’’

टॅग्स :पाकिस्तानइमरान खाननरेंद्र मोदीलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?