लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान की इस साल कोरोना वैक्सीन खरीदने की कोई योजना नहीं! दूसरे देशों से मिलने वाले 'खैरात' के भरोसे इमरान खान

By विनीत कुमार | Updated: March 5, 2021 11:57 IST

दुनिया के तमाम बड़े देश कोरोना की वैक्सीन अपने नागरिकों को मुहैया कराने की कोशिश में जुटे हैं। हालांकि, पाकिस्तान की कम से कम इस साल वैक्सीन खरीदने की कोई योजना नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान की नहीं है इस साल कोरोना की वैक्सीन खरीदने की योजनापाकिस्तान के नेशनल हेल्थ सर्विसेज के सेक्रेटरी के अनुसार दूसरे देशों से मुफ्त में मिलने वाले टीके पर देश निर्भरपाकिस्तान का इस साल तक अपने देश में 7 करोड़ लोगों को कोरोना का टीका देने का लक्ष्य है

कोरोना महामारी पूरी दुनिया के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है और फिलहाल वैक्सीन ही इससे निजात पाने का एकमात्र रास्ता नजर आ रहा है। दुनिया भर के देश अपने नागरिकों को वैक्सीन मुहैया कराने की कोशिश में जुटे हैं लेकिन इस बीच पाकिस्तान से एक चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है।

दरअसल पाकिस्तान की सरकार ने अभी तक कम से कम इस साल कोरोना की वैक्सीन खरीदने संबंधी कोई फैसला नहीं लिया है। इमरान खान की सरकार फिलहाल पाकिस्तान में कोरोना महामारी से निपटने के लिए हर्ड इम्यूनिटी और साथी देशों से मुफ्त में मिल सकने वाली कोरोना वैक्सीन पर ही निर्भर रहना चाहती है।

पाकिस्तान के अखबार 'डॉन' के मुताबिक नेशनल हेल्थ सर्विसेज (NHS) के सेक्रटरी आमिर अशरफ ख्वाजा ने गुरुवार को पब्लिक अकाउंट्स कमेटी (PAC) की ब्रीफिंग के दौरान यह जानकारी दी।

नेशनल इंस्टट्यूट ऑफ हेल्थ एग्जक्यूटीव के डायरेक्टर मेजर जनरल आमिक आमेर इकराम के अनुसार चीन के कोरोना वैक्सीन CanSino के एक डोज की कीमत 13 डॉलर है। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय डोनर्स और मित्र देशों जैसे चीन पर अभी इस मामले में निर्भर है।

चीन और दूसरे देशों से मुफ्त मिलने वाले कोरोना टीके का इंतजार

एनएचएस सेक्रेटरी ने गुरुवार को बताया कि चीन की कंपनी सिनोफार्म ने पाकिस्तान को 10 लाख कोरोना की वैक्सीन देने का वादा किया है। इसमें करीब आधे पाकिस्तान के पास पहुंच भी गए हैं। पाकिस्तान पहुंचे इन वैक्सीन में अभी तक करीब 275,000 डोज कोरोना का इलाज कर रहे स्वास्थ्य कर्मियों को दिए गए हैं।

एनएचएस सेक्रेटरी ने ये भी कहा कि दूसरे चरण में अन्य स्वास्थकर्मियों को टीका दिया जाएगा। साथ ही 65 साल से ऊपर के लोग भी टीके के लिए मोबाइल मैसेज भेज कर पंजीकरण करा सकते हैं। पाकिस्तान का इस साल तक अपने देश में 7 करोड़ लोगों को कोरोना का टीका देने का लक्ष्य है।

एनएचएस सेक्रेटरी के मुताबिक पाकिस्तान को भारत में बनी ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका की कोविड-19 की वैक्सीन के एक करोड़ 60 लाख डोज भी मिलने के अनुमान हैं। पाकिस्तान को भारत में बना टीका ग्लोबल अलायंस फॉर वैक्सीन्स ऐंड इम्यूनाइजेशन (Gavi) के जरिए मिल सकता है। इससे पाकिस्तान की करीब 20 प्रतिशत आबादी को टीका दिया जा सकेगा।

बता दें कि गावी (Gavi) एक पब्लिक-प्राइवेट वैश्विक स्वास्थ्य साझेदारी है जिसका उद्देश्य दुनिया के गरीब देशों को वैक्सीन मुहैया कराना है। 

पीएसी चेयरमैन राणा तनवीर हुसैन ने इस दौरान एनएचएस के सेक्रटरी से पूछा कि क्या पाकिस्तान मुफ्त में मिलने वाली वैक्सीन का अभी इंतजार कर रहा है। इस पर जवाब आया कि पाकिस्तान को बहुत ज्यादा कोरोना की वैक्सीन खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी। 

बताया गया कि भारत में बनी एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन की पहली खेप मार्च के मध्य में पहुंच जाएगी। दूसरी खेप भी जून तक पाकिस्तान पहुंचने की उम्मीद है।

टॅग्स :कोरोनावायरस वैक्सीनपाकिस्तानइमरान खानकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वइस्लामाबाद वार्ता क्यों विफल रही? ईरान के स्पीकर ग़ालिबफ़ ने एक-एक बिंदु पर विस्तार से बताया

क्रिकेटबाबर आज़म PSL में 4000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज़ बने

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

विश्व अधिक खबरें

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

विश्वअमेरिका-ईरान शांति वार्ता विफल, लोग परेशान और हताश?, नागरिकों ने कहा-डोनाल्ड ट्रंप दोषी, हम मुकाबला करेंगे?

विश्व'सबसे खूबसूरत दुल्हन और एक अरब डॉलर दो, वरना...': युगांडा के सेना प्रमुख की तुर्की से अजीबोगरीब मांग

विश्व'अगर युद्ध छिड़ता है और पाकिस्तान शांति स्थापित करने में नाकाम रहता है, तो इज़रायल पर हमला करना हमारा फ़र्ज़ है': तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगान

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील