लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान सरकारः जनता परेशान और माननीय मालामाल?, नेशनल असेंबली अध्यक्ष और सीनेट सभापति का मासिक वेतन 2,05,000 से बढ़ाकर 1300000 रुपये

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 7, 2025 21:12 IST

Pakistan Government: संघीय मंत्रियों, राज्य मंत्रियों और सलाहकारों की तनख्वाह 188 प्रतिशत तक बढ़ा दी गयी है।

Open in App
ठळक मुद्देअस्थायी भत्ते के रूप में 50 प्रतिशत अतिरिक्त राशि भी मिलेगी।वेतनमान एक जनवरी, 2025 से पूर्व प्रभाव से लागू होगा। सदस्यों के वेतन और भत्ते में उल्लेखनीय वृद्धि की गई है।

इस्लामाबादः पाकिस्तान सरकार ने औपचारिक रूप से नेशनल असेंबली के अध्यक्ष और सीनेट के सभापति का मासिक वेतन बढ़ाकर 13 लाख रुपये कर दिया है। मीडिया ने शनिवार को यह खबर दी। नया वेतन उनके पिछले वेतन 2,05,000 रुपये से काफी अधिक है। ‘समा’ टीवी की खबर के अनुसार संसदीय कार्य मंत्रालय ने 29 मई को अधिसूचना जारी की, लेकिन विस्तृत जानकारी शुक्रवार को सामने आई। अधिसूचना के अनुसार, दोनों अधिकारियों का मासिक वेतन 13 लाख रुपये तय किया गया है और उन्हें इसके अलावा अस्थायी भत्ते के रूप में 50 प्रतिशत अतिरिक्त राशि भी मिलेगी।

संशोधित वेतनमान एक जनवरी, 2025 से पूर्व प्रभाव से लागू होगा। इससे पहले 21 मार्च को खबर आई थी कि संघीय मंत्रिमंडल के सदस्यों के वेतन और भत्ते में उल्लेखनीय वृद्धि की गई है। संघीय मंत्रियों, राज्य मंत्रियों और सलाहकारों की तनख्वाह 188 प्रतिशत तक बढ़ा दी गयी है।

संघीय मंत्रियों और राज्य मंत्रियों (भत्ते और वेतन) अधिनियम, 1975 में संशोधन को मंजूरी दी गई, जिससे इन बढ़ोतरी का रास्ता साफ हो गया। विधेयक की मंजूरी के बाद, संघीय मंत्री, राज्य मंत्री और सलाहकार का संशोधित वेतन 5,19,000 रुपये हो जाएगा। इससे पहले, संघीय मंत्रियों को 2,00,000 रुपये मिलते थे, जबकि राज्य मंत्रियों को 1,80,000 रुपये मिलते थे। 

टॅग्स :पाकिस्तानशहबाज शरीफPakistan Army
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!