लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ की हालत नाजुक, परिवार ने लोगों से दुआ करने को कहा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 10, 2022 18:53 IST

शुक्रवार को मुशर्रफ के परिवार वालों ने उनकी सेहत की जानकारी देते हुए कहा, वह (परवेज मुशर्रफ) वेंटिलेटर पर नहीं हैं। वे अपनी बीमारी (एमाइलॉयडोसिस) की जटिलता के कारण पिछले 3 सप्ताह से अस्पताल में भर्ती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपरवेज मुशर्रफ के परिजनों ने कहा उनके अंग खराब हो रहे हैंपरिजनों ने लोगों से पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति के लिए दुआ करने को कहा

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ की हालत बेहद नाजुक है। वे पिछले 3 सप्ताह से अस्पताल में भर्ती हैं। शुक्रवार को मुशर्रफ के परिवार वालों ने उनकी सेहत की जानकारी देते हुए कहा, वह (परवेज मुशर्रफ) वेंटिलेटर पर नहीं हैं। वे अपनी बीमारी (एमाइलॉयडोसिस) की जटिलता के कारण पिछले 3 सप्ताह से अस्पताल में भर्ती हैं। वे एक कठिन समय से गुजर रहे हैं। जहां उनकी सेहत में सुधार होना संभव नहीं है। परिजनों ने कहा उनके अंग खराब हो रहे हैं। उनके दैनिक जीवन में आसानी के लिए दुआ करें।

मुशर्रफ के करीबी सहयोगी और पूर्व सूचना मंत्री फवाद चौधरी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुशर्रफ को वेंटिलेटर पर रखा गया है। पूर्व सैन्य तानाशाह जनरल परवेज मुशर्रफ ने पाकिस्तान पर 1999 से 2008 तक शासन किया। 

चौधरी ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘मुशर्रफ की हालत नाजुक है और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है।’’ इमरान खान सरकार में सूचना मंत्री रहे फवाद चौधरी एक समय में मुशर्रफ के प्रवक्ता थे। चौधरी ने कहा कि उन्होंने मुशर्रफ के बेटे से बात की है, जिन्होंने पूर्व राष्ट्रपति के बीमार होने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने अभी दुबई में जनरल मुशर्रफ के बेटे बिलाल से फोन पर बात की है, जिन्होंने पिता के वेंटिलेटर पर होने की पुष्टि की।’’ 

इस बीच, मुशर्रफ के बीमार होने की रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए ऑल पाकिस्तान मुस्लिम लीग के अध्यक्ष इफजाल सिद्दीकी ने कहा, ‘‘ जनरल परवेज मुशर्रफ घर पर हैं और मामूली रूप से बीमार हैं। कृपया फर्जी खबरों पर ध्यान नहीं दें। उनकी अच्छी सेहत के लिए दुआ करें।’’ मुशर्रफ को पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की हत्या और लाल मस्जिद के मौलवी के मारे जाने के मामले में भगोड़ा घोषित किया गया है। पूर्व सैन्य शासक इलाज के लिए मार्च 2016 में दुबई गए थे और तब से वापस नहीं लौटे हैं।

टॅग्स :पाकिस्तानFawad Chaudhary
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्वरेड कार्पेट पर गिरे पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार, टूटा कंधा?, वीडियो वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!