लाइव न्यूज़ :

पाक के नए विदेश मंत्री ने याद किए वाजपेयी के प्रयास, बोले- भारत से बात-चीत के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं

By आदित्य द्विवेदी | Updated: August 20, 2018 13:10 IST

पाकिस्तान के विदेश मंत्री एसएम कुरैशी ने कहा कि हम ना सिर्फ दो पड़ोसी देश हैं बल्कि दो एटमी ताकतें भी हैं। हमारे पास बात-चीत के अलावा कोई रास्ता नहीं है।

Open in App

इस्लामाबाद, 20 अगस्तःपाकिस्तान के नवनिर्वाचित विदेश मंत्री एसएम कुरैशी ने भारत से रिश्ते सुधारने के लिए बातचीत ही एकमात्र रास्ता बताया है। जियो टीवी के मुताबिक कुरैशी ने कहा कि देशों देशों के बीच कश्मीर एक बड़ा मसला है जिसे हमें बातचीत से हल करना होगा। कुरैशी ने भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को सीधा संबोधित करते हुए कहा, 'हम पड़ोसी हैं। हमारे बीच मसले हैं। लेकिन रूठकर एक दूसरे से मुंह नहीं मोड़ सकते। हमें तस्लीम करना होगा कि हम चाहें या ना चाहें लेकिन कश्मीर एक मसला है।'

कुरैशी ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के दोस्ती के प्रयासों को रेखांकित किया। कुरैशी ने कहा, 'अटल बिहारी वाजपेयी इस दुनिया में नहीं हैं। हमारे कानून मंत्री उनके अंतिम संस्कार में पहुंचे थे। उन्होंने बातचीत की दिशा में प्रयास किए। वो पाकिस्तान तशरीफ लाए। वो लाहौर और इस्लामाबाद गए।' इस बीच कुरैशी ने कश्मीर मसले पर बयान देते हुए कहा कि वाजपेयी ने अपनी यात्रा में दोनों देशों के बीच कश्मीर मसले को मान्यता दी थी।

कुरैशी ने कहा कि भारत और पाकिस्तान को वास्तविकता के धरातल पर आगे बढ़ना चाहिए। साथ ही उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इमरान खान को लिखे खत का भी जिक्र किया जिसमें दोनों देशों के बीच बातचीत शुरू करने के संकेत दिए गए हैं।

कुरैशी ने कहा कि हमारे रास्ते में लोग मुश्किलें खड़ी करेंगे लेकिन हमने निश्चय कर लिया है। कुरैशी ने कहा कि विदेश मंत्री की अनुपस्थिति में कुछ ताकतें पाकिस्तान को पीछे ढकेलने की कोशिश करती रहीं हैं। लेकिन वो अब पाकिस्तान को अलग-थलग नहीं पड़ने देंगे।

कुरैशी ने कहा कि विदेश मंत्रालय में कई जानकार अधिकारी काम करते हैं और मैं उनसे सलाह लूंगा। इसके अलावा पूर्व विदेश मंत्री हिनी रब्बानी खार और ख्वाजा आसिफ से भी सलाह लेने की बात कही।

टॅग्स :पाकिस्तानइंडियासुषमा स्वराज
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?