लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में कुत्ते जुटे कोरोना वायरस की जांच में, स्वैब सूंघकर देते हैं कोरोना संक्रमण का इशारा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 29, 2021 19:35 IST

पाकिस्तान की सरकार कुत्तों की मदद से लोगों में कोरोना संक्रमण का पता लगा रही है। इसके लिए आम कुत्तों की जगह स्‍नीफर डॉग्स का इस्तेमाल किया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देपेशावर हवाई अड्डे पर कोरोना संक्रमण की पहचान में जुटे कुत्ते पहचान के लिए दिया गया है खास प्रशिक्षणस्वैब सूंघकर देते हैं कोरोना संक्रमण का इशारा

पाकिस्तान में कोरोना के मामलों की जांच के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया जा रहा है। पाकिस्तान की सरकार कुत्तों की मदद से लोगों में कोरोना संक्रमण का पता लगा रही है। इसके लिए आम कुत्तों की जगह स्‍नीफर डॉग्स का इस्तेमाल किया जा रहा है। पेशावर के बाचा खान अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे अब तक कुछ लोगों में कोरोना संक्रमण की पहचान भी कर चुके हैं। 

खास तौर पर प्रशिक्षित हैं कुत्ते 

पाकिस्तान के पेशावर एयरपोर्ट पर इन कुत्तों को तैनात किया गया है। ये कुत्ते कोरोना वायरस की पहचान के लिए खास तौर पर प्रशिक्षित हैं। जिसके चलते यह विदेश से आने वाले संक्रमितों की पहचान कर रहे हैं। हालांकि इससे पहले यात्रियों का रैपिड एंटीजन टेस्ट भी किया जाता है। 

स्वैब सूंघकर पता लगाते हैं कुत्ते

हवाई अड्डे के मैनेजर अब्दुल्लाह अब्बासी के अनुसार, सबसे पहले यहां आने वाले व्यक्ति की एंटीजन जांच की जाती है। इसके स्वैब को कुत्तों को सुंघाया जाता है। यदि कुत्ता स्वैब को सूंघने के बाद नीचे बैठ जाता है तो इसका अर्थ है कि यात्री कोविड-19 से संक्रमित है। 

अभी तक चार मामलों का पता लगाया

अभी तक इन कुत्तों ने चार लोगों में वायरस की पहचान की है। कुत्ते जिन लोगों में कोरोना संक्रमण की पहचान करते हैं, उन्हें अस्पताल भेज दिया जाता है। बता दें कि पाकिस्तान में हाल ही में कोरोना वायरस के B.1.351 वेरिएंट के सात और B.1.617.2 एक मामला सामने आया है। 

टॅग्स :पाकिस्तानकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला