लाइव न्यूज़ :

मस्जिद पर हमले को लेकर बोले पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ- भारत में भी नहीं मारे गए उपासक

By मनाली रस्तोगी | Updated: February 1, 2023 10:24 IST

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने पेशावर में एक मस्जिद के अंदर घातक आत्मघाती बम विस्फोट के बाद की गई टिप्पणी में कहा कि भारत में भी प्रार्थना के दौरान उपासक नहीं मारे गए।

Open in App
ठळक मुद्देहमले में 100 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए।अफगानिस्तान पर रूस के आक्रमण का जिक्र करते हुए मंत्री ने कहा कि पाकिस्तान ने अमेरिका को 'किराए पर' अपनी सेवाएं देने की पेशकश की थी।आसिफ ने कहा कि यहां तक ​​कि भारत या इजरायल में भी नमाजियों को नमाज के दौरान नहीं मारा गया, लेकिन ये पाकिस्तान में हुआ।

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने पेशावर में एक मस्जिद के अंदर घातक आत्मघाती बम विस्फोट के बाद की गई टिप्पणी में कहा कि भारत में भी प्रार्थना के दौरान उपासक नहीं मारे गए। हमले में 100 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। पाकिस्तान की नेशनल एसेंबली में आसिफ ने कहा, "यहां तक ​​कि भारत या इजरायल में भी नमाजियों को नमाज के दौरान नहीं मारा गया, लेकिन ये पाकिस्तान में हुआ।"

उन्होंने कहा, "यह युद्ध पीपीपी के कार्यकाल में स्वात से शुरू हुआ और पीएमएल-एन के पिछले कार्यकाल में समाप्त हुआ और कराची से स्वात तक देश में शांति स्थापित हुई। लेकिन अगर आपको डेढ़ या दो साल पहले याद हो हमें इसी हॉल में दो, तीन बार एक ब्रीफिंग दी गई थी जिसमें स्पष्ट रूप से कहा गया था कि इन लोगों के खिलाफ बातचीत की जा सकती है और उन्हें शांति की ओर लाया जा सकता है।"

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने जोर देकर कहा, "लेकिन यह एक त्रासदी है जहां हमें उसी संकल्प और एकता की आवश्यकता है जो 2011-2012 में व्यक्त की गई थी। मैं लंबी बात नहीं करूंगा लेकिन संक्षेप में कहूंगा कि शुरू में हमने आतंकवाद के बीज बोए थे।" अफगानिस्तान पर रूस के आक्रमण का जिक्र करते हुए मंत्री ने कहा कि पाकिस्तान ने अमेरिका को 'किराए पर' अपनी सेवाएं देने की पेशकश की थी।

अपनी बात को जारी रखते हुए पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने आगे कहा, "उस समय जनरल जिया शासक थे अमेरिका के साथ किया गया समझौता आठ से नौ साल तक चला जिसके बाद अमेरिका इस बात का जश्न मनाते हुए वॉशिंगटन वापस चला गया कि रूस हार गया था।"

टॅग्स :पाकिस्तानभारत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?