लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान ने भारत-जापान संयुक्त बयान में अपने जिक्र को ‘‘अनावश्यक’’ बताया

By भाषा | Updated: December 3, 2019 06:14 IST

पाकिस्तान ने पिछले सप्ताह नयी दिल्ली में जापान और भारत द्वारा जारी संयुक्त बयान में उसके संबंध में किए गए जिक्र को ‘‘अनावश्यक और पूरी तरह अनुचित’’ बताते हुए सोमवार को स्पष्ट रूप से इसे खारिज किया।

Open in App

पाकिस्तान ने पिछले सप्ताह नयी दिल्ली में जापान और भारत द्वारा जारी संयुक्त बयान में उसके संबंध में किए गए जिक्र को ‘‘अनावश्यक और पूरी तरह अनुचित’’ बताते हुए सोमवार को स्पष्ट रूप से इसे खारिज किया।

भारत और जापान ने विदेश तथा रक्षा मंत्री स्तर की शनिवार को हुई पहली वार्ता में पाकिस्तान से आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम दे रहे आतंकवादी नेटवर्कों से क्षेत्रीय शांति एवं सुरक्षा को पैदा हो रहे खतरों पर गहरी चिंता जताई थी और उससे आतंकवाद से निपटने के लिए ‘‘ठोस एवं स्थिर’’ कार्रवाई करने को कहा था।

पाकिस्तान के विदेश कार्यालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने एक बयान में कहा, ‘‘यह जिक्र अनावश्यक और पूरी तरह अनुचित था।’’ बयान में कहा गया कि पाकिस्तान ने जापानी पक्ष को राजनयिक माध्यमों के जरिए ‘‘संयुक्त बयान में अस्वीकार्य संदर्भ को खारिज किए जाने और इससे संबंधित गंभीर चिंता’’ से अवगत करा दिया है। 

टॅग्स :पाकिस्तानइंडियाजापान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा