लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान ने भारत के राफेल विमानों की खरीद के जवाब में चीन से खरीदे 25 लड़ाकू विमान

By भाषा | Updated: December 30, 2021 17:21 IST

Open in App

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, 30 दिसंबर पाकिस्तान के गृह मंत्री शेख राशिद अहमद ने कहा कि भारत द्वारा राफेल विमानों की खरीद के जवाब में पाकिस्तान ने चीन से 25 बहुउद्देश्यीय जे-10सी लड़ाकू विमानों की एक पूरी स्क्वाड्रन खरीदी है।

अपने गृह नगर रावलपिंडी में संवाददाताओं से बातचीत के दौरान राशिद ने कहा कि सभी मौसम में परिचालन योग्य जे-10सी के 25 विमानों का एक पूरा स्क्वाड्रन अगले साल 23 मार्च को पाकिस्तान दिवस समारोह में हिस्सा लेगा। जे-10सी को चीन के सर्वश्रेष्ठ लड़ाकू विमानों में से एक माना जाता है।

मंत्री, जो स्वयं को ‘उर्दू माध्यम वाले संस्थानों से स्नातक बताते हुए अपने अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई करनेवाले सहकर्मियों का प्राय: मजाक उड़ाते है, ने आज विमान को जे-10सी बोलने के बदले गलत उच्चारण करते हुए जेएस-10 बोल दिया।

पिछले साल जे-10सी विमान पाकिस्तान-चीन संयुक्त सैन्य अभ्यास का हिस्सा था, जहां पाकिस्तान के विशेषज्ञों को युद्धक विमान को करीब से देखने का अवसर मिला। हालांकि, पाकिस्तान के पास अमेरिका में बने एफ-16 श्रेणी के लड़ाकू विमानों का एक बेड़ा मौजूद है, जिसे राफेल के मुकाबले का माना जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

विश्व अधिक खबरें

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक