लाइव न्यूज़ :

पाक सुप्रीम कोर्ट ने भारत में 11 पाकिस्तानी हिंदुओं की मौत के मामले की सुनवाई खत्म की

By भाषा | Updated: June 10, 2021 23:23 IST

Open in App

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, 10 जून पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने पिछले साल राजस्थान में 11 पाकिस्तानी हिंदुओं की मौत के मामले को बृहस्पतिवार को निस्तारित कर दिया। संघीय सरकार द्वारा इस मामले को भारत सरकार के समक्ष उठाए जाने के आश्वासन के बाद अदालत ने मामले को खत्म किया।

पाकिस्तानी हिंदू प्रवासी परिवार के 11 सदस्य पिछले साल नौ अगस्त को राजस्थान के जोधपुर जिले के एक खेत में मृत पाए गए थे।

पाकिस्तान में पीड़ितों के रिश्तेदारों ने उच्चतम न्यायालय में याचिका दायर कर अदालत से संघीय सरकार को आदेश देने का अनुरोध किया था कि वह मौत की असली वजह का पता लगाने के लिये भारत के समक्ष पुरजोर तरीके से मामला उठाए।

पाकिस्तानी सरकार ने जब आश्वासन दिया कि वह भारत के साथ इस मामले की जांच की जिम्मेदारी विदेश विभाग को सौंपेगी तब अदालत ने मामले को निस्तारित मान लिया। शीर्ष अदालत ने यह भी कहा कि वह दो मुल्कों के विदेश मामलों में दखल या निर्देश देना पसंद नहीं करेगी।

इससे पहले याचिकाकर्ताओं के वकील सैयद कल्ब-ए-हसन ने कहा था कि मामला बेहद गंभीर है और शीर्ष अदालत को औपचारिक रूप से संघीय सरकार को नोटिस जारी करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि विदेश मंत्रालय इस मामले में सिर्फ खानापूर्ति के लिये कार्रवाई कर रहा है।

यह परिवार पाकिस्तान के सिंध प्रांत से 2015 में दीर्घकालिक वीजा पर भारत आया था। परिवार के लोग एक खेत में रह रहे थे जिसे उन्होंने खेती के लिये पट्टे पर लिया था।

पुलिस ने पिछले साल 10 अगस्त को कहा था कि पोस्टमार्टम में जहरीला पदार्थ खाने से मौत की बात सामने आई थी और यह संभावित सामूहिक खुदकुशी का मामला था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना