लाइव न्यूज़ :

‘संघर्षविराम उल्लंघन’ पर उप उच्चायुक्त गौरव अहलूवालिया को पाक ने किया तलब, एक सप्ताह के भीतर चौथी बार

By भाषा | Updated: August 19, 2019 13:15 IST

विदेश कार्यालय ने दावा किया कि गोलीबारी में दो बुजुर्ग व्यक्ति मारे गए और सात वर्षीय एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। फ़ैसल पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता भी हैं। उन्होंने कहा, ‘‘भारत की ओर से संघर्षविराम उल्लंघन की घटनाओं में यह अभूतपूर्व बढ़ोतरी वर्ष 2017 से जारी है। भारतीय बलों ने संघर्षविराम का 1,970 बार उल्लंघन किया।’’

Open in App
ठळक मुद्देफ़ैसल ने कहा कि आम नागरिकों की आबादी वाले इलाकों को जानबूझकर निशाना बनाना निन्दनीय है यह मानव मर्यादा, अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकारों और मानवाधिकार कानूनों के विरुद्ध है।

पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर भारतीय सेना की ओर से कथित संघर्षविराम उल्लंघन को लेकर सोमवार को भारतीय उप उच्चायुक्त गौरव अहलूवालिया को तलब किया।

अहलूवालिया को एक सप्ताह के भीतर चौथी बार तलब किया गया है। पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने कहा कि दक्षिण एशिया और दक्षेस मामलों के महानिदेशक मोहम्मद फ़ैसल ने ‘‘हॉट स्प्रिंग और चिरिकोट सेक्टरों में 18 अगस्त को अकारण किए गए संघर्षविराम उल्लंघन की निन्दा की।’’

विदेश कार्यालय ने दावा किया कि गोलीबारी में दो बुजुर्ग व्यक्ति मारे गए और सात वर्षीय एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। फ़ैसल पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता भी हैं। उन्होंने कहा, ‘‘भारत की ओर से संघर्षविराम उल्लंघन की घटनाओं में यह अभूतपूर्व बढ़ोतरी वर्ष 2017 से जारी है। भारतीय बलों ने संघर्षविराम का 1,970 बार उल्लंघन किया।’’

फ़ैसल ने कहा कि आम नागरिकों की आबादी वाले इलाकों को जानबूझकर निशाना बनाना निन्दनीय है और यह मानव मर्यादा, अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकारों और मानवाधिकार कानूनों के विरुद्ध है। उन्होंने कहा कि भारत की ओर से संघर्षविराम उल्लंघन किए जाने से क्षेत्रीय शांति और सुरक्षा को खतरा है तथा इसका नतीजा सामरिक भूल के रूप में निकल सकता है।

विदेश कार्यालय के अनुसार, फ़ैसल ने भारतीय पक्ष से 2003 में हुए संघर्षविराम समझौते का सम्मान करने, संघर्षविराम उल्लंघन की घटनाओं की जांच करने, भारतीय बलों को संघर्षविराम का सम्मान करने का आदेश देने तथा नियंत्रण रेखा एवं कार्यशील सीमा पर शांति बनाए रखने को कहा।

उल्लेखनीय है कि एक सप्ताह के भीतर यह चौथी बार है जब अहलूवालिया को तलब किया गया है। इससे पहले उन्हें कथित संघर्षविराम उल्लंघन पर 14, 15 और 16 अगस्त को तलब किया जा चुका है। 

टॅग्स :पाकिस्तानइंडियाइमरान खान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना