लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू को पाक ने दिया वीजा, भारत ने कहा- इंतजार कीजिए

By भाषा | Updated: November 7, 2019 19:09 IST

विदेश कार्यालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने यहां अपनी साप्ताहिक मीडिया ब्रीफिंग में कहा, “बाबा गुरुनानक के पवित्र गुरुद्वारे आने के लिये पाकिस्तान ने भारतीय राजनेता नवजोत सिंह सिद्धू को वीजा जारी किया है।” कांग्रेस सांसद और पंजाब के पूर्व मंत्री सिद्धू ने विदेश मंत्रालय से पाकिस्तान में नौ नवंबर को होने वाले उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिये इजाजत मांगी है।

Open in App
ठळक मुद्देइस विशाल समारोह के लिये 10 दिन पहले की पूर्व सूचना की अनिवार्यता से भी छूट दी गई है।फैसल ने कहा कि पाकिस्तान को उम्मीद है कि 550वीं जयंती पर दुनिया भर से बड़ी संख्या में सिख श्रद्धालू यहां पहुंचेंगे।

पाक ने करतारपुर कार्यक्रम में शामिल होने के लिये सिद्धू को वीजा जारी किया : विदेश कार्यालय

पाकिस्तान ने गुरुवार को कहा कि उसने क्रिकेटर से राजनेता बने नवजोत सिंह सिद्धू को नौ नवंबर को बहुप्रतीक्षित करतारपुर गलियारे के उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिये वीजा जारी किया है।

करतारपुर गलियारे के भूमि पूजन में शामिल रहे सिद्धू को पाकिस्तान सरकार ने शनिवार को होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने के लिये आमंत्रित किया है। डान की खबर के मुताबिक सत्ताधारी पार्टी के एक प्रवक्ता ने कहा कि सिद्धू ने निमंत्रण स्वीकार कर लिया है।

विदेश कार्यालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने यहां अपनी साप्ताहिक मीडिया ब्रीफिंग में कहा, “बाबा गुरुनानक के पवित्र गुरुद्वारे आने के लिये पाकिस्तान ने भारतीय राजनेता नवजोत सिंह सिद्धू को वीजा जारी किया है।” कांग्रेस सांसद और पंजाब के पूर्व मंत्री सिद्धू ने विदेश मंत्रालय से पाकिस्तान में नौ नवंबर को होने वाले उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिये इजाजत मांगी है।

पिछले साल अगस्त में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान वहां के सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा से गले मिलने की वजह से वह विपक्ष के निशाने पर आ गए थे। सिद्धू ने तब दावा किया था कि जनरल बाजवा ने उन्हें “करतारपुर गलियारा खोलने के लिये किये जा रहे प्रयास” के बारे में बताया था।

जियो टीवी ने फैसल को उद्धृत करते हुए कहा कि करतारपुर तीर्थयात्रियों के लिये पासपोर्ट की छूट को गुरुनानक देव की 550वीं जयंती के अवसर पर विशेष पहल के तहत एक वर्ष के लिये होगी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने नौ और 12 नवंबर को 20 अमेरिकी डॉलर (लगभग 1400 रुपये) का शुल्क न वसूलने का भी फैसला किया है।

उन्होंने कहा कि इस विशाल समारोह के लिये 10 दिन पहले की पूर्व सूचना की अनिवार्यता से भी छूट दी गई है। फैसल ने कहा कि पाकिस्तान को उम्मीद है कि 550वीं जयंती पर दुनिया भर से बड़ी संख्या में सिख श्रद्धालू यहां पहुंचेंगे। करतारपुर गलियारे पर पाकिस्तान के प्रयास को खालिस्तान आंदोलन को बढ़ावा देने से जोड़ने वाली खबरों को खारिज करते हुए उन्होंने कहा, “हमारी नीति में ऐसी कोई नकारात्मकता नहीं है।” 

टॅग्स :पाकिस्तानकरतारपुर साहिब कॉरिडोरइमरान खाननवजोत सिंह सिद्धूइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट