लाइव न्यूज़ :

पाक विदेश मंत्री कुरैशी ने दिए संकेत, मसूद अजहर को वैश्विक आतंकी घोषित करने पर पाकिस्तान नहीं करेगा विरोध

By भाषा | Updated: March 5, 2019 02:01 IST

पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने जियो टीवी को दिये साक्षात्कार में कहा, ‘‘पाकिस्तान के लिए अपने खुद के हित में फैसला लेने का समय आ गया है। पाकिस्तान के हित में जो होगा, हम वो करेंगे।

Open in App

पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने सोमवार को संकेत दिया कि जैश-ए-मोहम्मद आतंकवादी संगठन के प्रमुख मसूद अजहर को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में वैश्विक आतंकवादी घोषित कराने के फ्रांस, ब्रिटेन और अमेरिका के संयुक्त कदम का पाकिस्तान विरोध नहीं करेगा।

कुरैशी ने जियो टीवी को दिये साक्षात्कार में कहा, ‘‘पाकिस्तान के लिए अपने खुद के हित में फैसला लेने का समय आ गया है। पाकिस्तान के हित में जो होगा, हम वो करेंगे।’’ अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस ने अजहर को वैश्विक आतंकी घोषित कराने के लिए पिछले सप्ताह संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में नये सिरे से प्रस्ताव रखा था। 

सुरक्षा परिषद की प्रतिबंध निर्धारण समिति को तीनों सदस्य राष्ट्रों के नये प्रस्ताव पर 10 कार्यदिवस के अंदर विचार करना है।

500 पाकिस्तानी श्रद्धालुओं को वीजा देने से इनकार

भारत ने अजमेर शरीफ जाने की इच्छा रखने वाले करीब 500 पाकिस्तानी श्रद्धालुओं को वीजा देने से इनकार कर दिया है। रेडियो पाकिस्तान के अनुसार, पाकिस्तान के धार्मिक मामलों के मंत्री पीर नूर-उल-हक कादरी ने बताया कि 500 पाकिस्तानी श्रद्धालुओं को बृहस्पतिवार को पड़ोसी देश जाना था लेकिन भारत ने उन्हें वीजा देने से इनकार कर दिया।

कादरी ने बताया कि मंत्रालय ने भारतीय दूतावास से वीजा ठुकराने की सूचना मिलने के बाद एसएमएस के जरिए सभी श्रद्धालुओं को इसकी सूचना दी। उन्होंने बताया कि भारतीय दूतावास ने अभी इन श्रद्धालुओं के पासपोर्ट वापस नहीं किए हैं।

रेडियो पाकिस्तान के अनुसार, कादरी ने कहा कि पाकिस्तान ने एक साल में 5,600 सिख तीर्थयात्रियों को वीजा दिया जबकि 312 हिंदू श्रद्धालुओं को भी वीजा दिए। बता दें कि भारत-पाकिस्तान के बीच इन दिनों तनाव का माहौल है। 14 फरवरी को हुए पुलवामा आतंकी हमले के बाद दोनों देशों के बीच स्थिति खराब हो गई है। इस हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। हमले की जिम्मेदारी जैश आतंकी संगठन ने ली थी। इसके बाद जवाबी कार्रवाई में भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के बालाकोट में जैश के आतंकी कैंप को बम गिराकर बर्बाद किया है।  

टॅग्स :पाकिस्तानइंडियाजैश-ए-मोहम्मद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?