लाइव न्यूज़ :

भारत के साथ हमारी रक्षा साझेदारी मजबूत है, इसे और मजबूत किया जाएगाः पेंटागन

By भाषा | Updated: July 18, 2019 12:59 IST

रक्षा नीति के अवर उपसचिव डेविड जे ट्राचटेनबर्ग ने बुधवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा, “मेरे विचार में भारत के साथ हमारी रक्षा साझेदारी मजबूत है और इसे और मजबूत बनाने पर विचार किया जा रहा है।”

Open in App
ठळक मुद्देगौरतलब है कि भारत भी अपने पुराने मित्र रूस से एस-400 मिसाइल रक्षा प्रणाली की खरीद कर रहा है। तुर्की ने रूस से एस-400 मिसाइल रक्षा प्रणाली खरीदी थी। रूस पर अमेरिका ने प्रतिबंध लगाया हुआ है।

पेंटागन ने कहा है कि भारत के साथ अमेरिका की रक्षा साझेदारी मजबूत है और इसे अधिक मजबूत बनाने के बारे में विचार किया जा रहा है।

साथ ही राष्ट्र को अन्य देशों से सैन्य हार्डवेयर खरीदने के खिलाफ आगाह किया है जो इसकी पांचवी पीढ़ी के जटिल विमान का सामना करने को लेकर डिजाइन किए गए हैं। ये टिप्पणियां राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की उस घोषणा के एक दिन बाद आई है कि अमेरिका तुर्की को एफ-35 लड़ाकू विमान नहीं बेचेगा।

इससे पहले तुर्की ने रूस से एस-400 मिसाइल रक्षा प्रणाली खरीदी थी। रूस पर अमेरिका ने प्रतिबंध लगाया हुआ है। गौरतलब है कि भारत भी अपने पुराने मित्र रूस से एस-400 मिसाइल रक्षा प्रणाली की खरीद कर रहा है।

रक्षा नीति के अवर उपसचिव डेविड जे ट्राचटेनबर्ग ने बुधवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा, “मेरे विचार में भारत के साथ हमारी रक्षा साझेदारी मजबूत है और इसे और मजबूत बनाने पर विचार किया जा रहा है।”

ट्राचटेनबर्ग भारत के रूस से एस-400 मिसाइल रक्षा प्रणाली खरीदने के फैसले को लेकर इससे द्विपक्षीय संबंधों पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे। भारत ने 40,000 करोड़ रुपये की लागत से एस-400 मिसाइल प्रणाली की खेप खरीदने के संबंध में पिछले साल अक्टूबर में रूस के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किया था। 

टॅग्स :अमेरिकाडोनाल्ड ट्रंपरूसइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!