लाइव न्यूज़ :

ओसाका आगजनी कांड के संदिग्ध ने क्योतो एनिमेशन हमले की नकल की हो सकती है

By भाषा | Updated: December 21, 2021 13:32 IST

Open in App

तोक्यो, 21 दिसंबर (एपी) पुलिस ने मंगलवार को कहा कि पिछले हफ्ते ओसाका में एक मानसिक स्वास्थ्य क्लिनिक में घातक आग लगाने वाले संदिग्ध ने अपने हमले की तैयारी के लिए 2019 के क्योतो एनिमेशन स्टूडियो आगजनी की नकल की हो सकती है।

ओसाका पुलिस ने ओसाका के मुख्य व्यावसायिक जिले किताशिन्ची में आठ मंजिला इमारत की चौथी मंजिल पर क्लिनिक में शुक्रवार को लगी आग में मुख्य संदिग्ध के रूप में 61 वर्षीय मोरियो तनिमोतो की पहचान की है। इस आग में 25 लोगों की मौत हो गई और तनिमोतो समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए।

इस घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया और दो साल पहले क्योतो में हुई घातक आगजनी की यादें ताजा कर दी।

ओसाका पुलिस के एक निरीक्षक ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि संदिग्ध के घर की तलाशी के दौरान, पुलिस को क्योतो एनिमेशन स्टूडियो पर 2019 के हमले पर एक लेख वाला एक महीने पुराना अखबार मिला, जो दर्शाता है कि तानिमोतो इससे प्रेरित हो सकता है।

क्योतो एनिमेशन मामले में, एक हमलावर ने इमारत में धावा बोलते हुए प्रवेश द्वार के पास पेट्रोल फैला दिया और इमारत में आग लगा दी, जिससे विस्फोट हो गया और 36 लोगों की मौत हो गई तथा 30 से अधिक लोग घायल हो गए। इस घटना ने जापान को सदमे में डाल दिया था और दुनिया भर में एनीमेशन प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा ने स्टाफ सदस्य पर बरसे, जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

विश्व अधिक खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक