लाइव न्यूज़ :

बांग्लादेश में प्याज के दाम रिकॉर्ड ऊंचाई पर, हवाई जहाज से की जा रही आपूर्ति

By भाषा | Updated: November 18, 2019 04:13 IST

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के उप-प्रेस सचिव हसन जाहिद तुषार ने एएफपी से कहा कि प्याज हवाई जहाज से मंगाया जा रहा है। उधर प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने अपने खाने पीने में प्याज का इस्तेमाल बंद कर दिया है।’’ उन्होंने कहा कि ढाका में प्रधानमंत्री के आवास पर किसी भी भोजन में प्याज का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत से निर्यात रोक दिये जाने के बाद उसके पड़ोसी देशों में प्याज के दाम आसमान पर पहुंच गये। भारत में मानसून की भारी वर्षा के कारण प्याज की फसल को नुकसान हुआ जिससे उत्पादन कम हुआ है।

बांग्लादेश में प्याज के दाम रिकार्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बाद सरकार ने हवाई जहाज से तुरंत प्याज आयात करने का फैसला किया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। हालांकि, इससे पहले बांग्लादेश की प्रधानमंत्री ने अपने भोजन की सूची से प्याज को हटा दिया था।

भारत से निर्यात रोक दिये जाने के बाद उसके पड़ोसी देशों में प्याज के दाम आसमान पर पहुंच गये। भारत में मानसून की भारी वर्षा के कारण प्याज की फसल को नुकसान हुआ जिससे उत्पादन कम हुआ है। दक्षिण एशिया के देशों में प्याज खान-पान का अहम हिस्सा है और यह राजनीतिक लिहाज से भी काफी संवेदनशील खाद्य उत्पाद है।

बांग्लादेश में एक किलो प्याज का दाम आमतौर पर 30 टका (करीब 25 रुपये किलो) रहता है लेकिन भारत से निर्यात बंद होने और उपलब्धता कम होने के बाद प्याज का दाम तेजी से बढकर 260 टका (करीब 220 रुपये किलो) पर पहुंच गये।

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के उप-प्रेस सचिव हसन जाहिद तुषार ने एएफपी से कहा कि प्याज हवाई जहाज से मंगाया जा रहा है। उधर प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने अपने खाने पीने में प्याज का इस्तेमाल बंद कर दिया है।’’ उन्होंने कहा कि ढाका में प्रधानमंत्री के आवास पर किसी भी भोजन में प्याज का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है।

स्थानीय मीडिया के अनुसार प्याज की कई खेपें प्रमुख बंदरगाहों चिटगांव शहर में रविवार को पहुंची हैं। जनता के रोष को देखते हुये म्यांमार, तुर्की, चीन और मिस्र से प्याज का आयात किया गया है। बांग्लादेश का सार्वजनिक उपक्रम बांग्लादेश व्यापार निगम भी 45 टका प्रति किलो में राजधनी में प्याज की बिक्री कर रहा है।

टॅग्स :बांग्लादेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतबांग्लादेश ने IPL पर अपना रुख बदला, देश अब करेगा मैचों का प्रसारण, मंत्री ने पुष्टि की

विश्व40 की जगह और 50 को बैठाया?, 6 घंटे बाद डूबी बस को पद्मा नदी से बाहर निकाला, अब तक 23 शव बरामद, लोग लापता, वीडियो

भारतकोलकाता में भूकंप, रिक्टर स्केल पर 5.4 तीव्रता, डर से भागे लोग, वीडियो

विश्वहत्यारों के समर्थक ने क्यों दी श्रद्धांंजलि?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला