लाइव न्यूज़ :

ओमीक्रोन : ब्रिटेन में 30 साल से अधिक लोगों के लिए सोमवार से बूस्टर खुराक की बुकिंग शुरू होगी

By भाषा | Updated: December 12, 2021 18:37 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, 12 दिसंबर ब्रिटेन के स्वास्थ्य अधिकारियों ने रविवार को बताया कि पूरे इंग्लैंड में 30 साल और इससे अधिक उम्र के लोगों के लिए कोविड-19 टीके की बूस्टर खुराक के लिए सोमवार से बुकिंग शुरू होगी। उन्होंने बताया कि देश में तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप को नियंत्रित करने के लिए उठाए गए कदमों में से यह एक है।

इंग्लैंड के राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) ने कहा कि देश में 30 से 39 साल उम्र के 75 लाख लोग हैं, जिनमें से 35 लाख लोग सोमवार से बूस्टर खुराक के लिए पात्र हैं। यह फैसला बूस्टर खुराक के ओमीक्रोन स्वरूप पर प्रभावी होने की शुरुआती जानकारी मिलने के बाद किया गया है। देश में ओमीक्रोन संक्रमितों के अस्पताल में भर्ती होने के मामले भी अब आने लगे हैं।

ब्रिटेन में अबतक इस स्वरूप से किसी की मौत नहीं हुई है, लेकिन विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि इस साल के अंत तक संक्रमण फैलाने के मामले में ओमीक्रोन स्वरूप, डेल्टा स्वरूप को पीछे छोड़ सकता है।

ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री साजिद जावेद ने कहा, ‘‘कोविड-19 बूस्टर कार्यक्रम को तेज किया जा रहा है और ब्रिटेन में 2.2 करोड़ लोग पहले ही बूस्टर खुराक ले चुके हैं और क्रिसमस से पहले वृहद सुरक्षा प्राप्त कर चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला