लाइव न्यूज़ :

मर्केल के स्थान पर जर्मनी के नए चांसलर बने ओलाफ शोल्ज

By भाषा | Updated: December 8, 2021 17:03 IST

Open in App

बर्लिन, आठ दिसंबर (एपी) जर्मनी की संसद ने द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद देश के नौवें चांसलर के तौर पर ओलाफ शोल्ज को निर्वाचित किया। इसके साथ ही एंजेला मर्केल के 16 साल के कार्यकाल के बाद यूरोपीय संघ के सबसे घनी आबादी वाले देश में एक नए युग की शुरुआत हो गयी है।

शोल्ज सरकार जर्मनी के आधुनिकीकरण और जलवायु परिवर्तन से लड़ने की भारी उम्मीदों के बीच कार्यभार संभालने जा रही है लेकिन अभी उसके सामने देश में कोरोना वायरस महामारी से निपटने की चुनौती है।

शोल्ज को बुधवार को 395 सांसदों का समर्थन मिला। उनके तीन दलों वाले गठबंधन के पास 736 सीट वाले संसद के निचले सदन में 416 सीटें हैं।

जर्मनी के राष्ट्रपति चांसलर के तौर पर शोल्ज के नाम की औपचारिक घोषणा करेंगे और संसद के अध्यक्ष आज ही उन्हें शपथ दिलाएंगे।

अब संसद की सदस्य न रही मर्केल ने संसद के मतदान करने के दौरान दर्शक दीर्घा से पूरी प्रक्रिया देखी। संसद सत्र शुरू होने पर सांसदों ने खड़े होकर उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया।

साल 2018 से जर्मनी के वाइस चांसलर और वित्त मंत्री रहे शोल्ज (63) सोशल डेमोक्रेट्स, पर्यावरण समर्थक ग्रीन्स और व्यापार समर्थक फ्री डेमोक्रेट्स गठबंधन में अनुभव और अनुशासन लेकर आए। तीनों दल अपने गठबंधन को प्रगतिशील गठबंधन के तौर पर दिखा रहे हैं जो मर्केल के लगभग रिकॉर्ड वक्त तक उच्च पद पर बने रहने के बाद देश में नयी ऊर्जा लेकर आएगा।

शोल्ज ने मंगलवार को कहा था, ‘‘हम एक नए प्रस्थान का जोखिम उठा रहे हैं जो इस दशक की और उससे भी आगे की प्रमुख चुनौतियों का सामना करता है।’’

नयी सरकार का उद्देश्य नवीनीकरण ऊर्जा के उपयोग को बढ़ाकर और 2038 तक जर्मनी में कोयले के इस्तेमाल को खत्म करके जलवायु परिवर्तन के खिलाफ प्रयासों को तेज करना है। वह अपने खराब सेलफोन और इंटरनेट नेटवर्क में सुधार लाने समेत देश को और अधिक आधुनिक भी बनाना चाहती है।

उसकी मनोरंजक उद्देश्यों के लिए भांग की बिक्री को वैध करने और जर्मनी की नागरिकता हासिल करने की राह आसान करने समेत और अधिक उदार सामाजिक नीतियां लाने की भी योजना है। साथ ही उसने उन शरणार्थियों को उनके देश भेजने के लिए अधिक प्रयास करने का भी संकल्प जताया जिन्हें शरण नहीं दी गयी है। गठबंधन के सहयोगी दल देश में राष्ट्रीय चुनाव में मतदान करने की योग्य आयु को 18 से 16 भी करना चाहते हैं।

शोल्ज ने विदेश नीति बरकरार रखते का संकेत देते हुए कहा कि सरकार मजबूत यूरोपीय संघ के लिए खड़ी रहेगी और ट्रांस-अटलांटिक गठबंधन को सुदृढ़ करेगी।

ग्रीन्स पार्टी के सह-नेता रॉबर्ट हाबेक वाइस चांसलर होंगे। सरकार में तीसरे नंबर वित्त मंत्री का पद क्रिश्चियन लिंडनर को दिया जाएगा जो फ्री डेमोक्रेट्स नेता हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला