लाइव न्यूज़ :

नाटो के अफगान मिशन का मकसद बदल गया था : अधिकारी

By भाषा | Updated: October 27, 2021 19:04 IST

Open in App

ब्रसेल्स, 27 अक्टूबर (एपी) अफगानिस्तान में नाटो के सुरक्षा अभियान का मकसद भटक गया था क्योंकि सैन्य संगठन को गरीब तथा संघर्षग्रस्त देश के पुनर्निर्माण में मदद करने के काम में भी लगा दिया गया था। अफगानिस्तान में दो दशक लंबे मिशन से मिले सबक पर विचार कर रही समिति के प्रमुख ने बुधवार को यह टिप्पणी की।

अभियान के लिए सहायक महासचिव जॉन मांजा तथा नाटो के 30 उप राष्ट्रीय दूत अफगानिस्तान में लगभग दो दशकों के काम पर एक रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं। अफगान राष्ट्रपति के देश से भाग जाने और नाटो-प्रशिक्षित अफगान सेना के हथियार डाल देने के बाद दल को यह काम सौंपा गया था। तालिबान ने बिना खास प्रतिरोध के देश की सत्ता पर कब्जा कर लिया था।

मांजा ने यूरोपीय संघ के सांसदों से कहा कि उनकी टीम द्वारा चर्चा किए जा रहे बड़े मुद्दों में मिशन के मकसद में भटकाव भी शामिल है। उन्होंने कहा कि इस अध्ययन में सैन्य और राजनीतिक विशेषज्ञों से भी जानकारी ली जा रही है।

उन्होंने कहा कि शुरुआत में नाटो के 5,000 सैनिक थे जो राजधानी काबुल और उसके आसपास तैनात थे। लेकिन तीन साल के भीतर इसका ध्यान देश के पुनर्निर्माण के साथ "आतंकवाद के मूल कारणों से निपटने" पर केंद्रित हो गया।

मांजा ने कहा कि 2009 में तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के आदेश पर नाटो सैनिकों की संख्या बढ़कर 100,000 से अधिक हो गई, वहीं अफगानिस्तान को मिलने वाली अंतराष्ट्रीय सहायता में भारी वृद्धि हुई थी। अतिरिक्त सहायता राशि के कारण वहां पहले से ही व्याप्त भ्रष्टाचार को और बल मिला।

मांजा ने अपनी समिति के काम के शुरुआती निष्कर्ष पिछले हफ्ते नाटो के रक्षा मंत्रियों के साथ साझा किए। वह 30 नवंबर- एक दिसंबर को गठबंधन के विदेश मंत्रियों की बैठक में अपनी अंतिम रिपोर्ट सौंपेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब