लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या चार लाख के पार हुई

By भाषा | Updated: December 1, 2020 15:58 IST

Open in App

इस्लामाबाद, एक दिसंबर पाकिस्तान में कोविड-19 से संक्रमित लोगों की संख्या मंगलवार को चार लाख के पार पहुंच गई। देश में कोरोनो वायरस की दूसरी लहर ने जोर पकड़ लिया है और महामारी के प्रति लोगों की उदासीनता के कारण अधिकारियों को इससे निपटने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

पाकिस्तान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि कोरोना वायरस से संक्रमित 67 और लोगों की मौत होने से देश में मृतकों की संख्या बढ़कर 8,091 हो गयी है।

मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 2,458 नये मामले सामने आये हैं। इससे देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 400,482 हो गयी है।

सिंध में सबसे अधिक 174,350 मामले, पंजाब में 119,579, खैबर-पख्तूनख्वा में 47,370, इस्लामाबाद में 30,406 मामले, बलूचिस्तान में 17,187, पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 6,933 और गिलगित-बाल्टिस्तान में 4,658 मामले सामने आये हैं।

मंत्रालय ने बताया कि अब तक 343,286 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और 2,165 मरीजों की हालत नाजुक है। देश में इस समय 49,105 मरीजों का इलाज चल रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

विश्व अधिक खबरें

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर