लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में पढ़ने वाले विदशी छात्रों में भारत दूसरे नंबर पर, चीन टॉप पर

By भाषा | Updated: May 2, 2018 12:13 IST

अमेरिका में पढ़ने वाले भारतीय छात्रों की संख्या करीब 2,11,000 पहुंची: रिपोर्ट

Open in App

वाशिंगटन, दो मईः अमेरिका के अलग-अलग विश्वविद्यालयों में वर्तमान में करीब 2,11,703 भारतीय छात्र पढ़ रहे हैं। हाल ही में जारी हुई एक आधिकारिक रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है। अमेरिका में पढ़ने वाले विदेशी छात्रों के मामले में भारत दूसरे स्थान पर है। वहीं चीन इस मामले में पहले स्थान पर है जिसके 3,77,070 छात्र अमेरिकी विश्वविद्यालयों में पढ़ रहे हैं।

अंतरराष्ट्रीय छात्रों से संबंधी रूझान पर आई इस हालिया रिपोर्ट में बताया गया कि अमेरिका में 49 प्रतिशत एफ और एम छात्र या तो चीन (3,77,070 छात्र) से हैं या फिर भारत (2,11,703) से है। इस दौरान चीन और भारत से आने वाले छात्रों की संख्या में आनुपातिक वृद्धि एक प्रतिशत से दो प्रतिशत के बीच रही। चीन ने पहले के मुकाबले 6,305 अधिक छात्रों को भेजा, जबकि भारत ने 2,356 अधिक छात्रों को यहां पढ़ने भेजा।

अमेरिकी आव्रजन और सीमा-शुल्क प्रवर्तन (आसीई) की गृह सुरक्षा जांचों की स्टुडेंट एंड एक्सचेंज विजिटर प्रोग्राम (सेविस) रिपोर्ट के मुताबिक कुल अंतरराष्ट्रीय छात्रों में से 77 प्रतिशत छात्र एशिया से आते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक इन देशों से आने वाले छात्रों की संख्या में धीमी बढ़ोतरी के बावजूद अमेरिका में पढ़ने आने वाले एशियाई छात्रों की संख्या में कुछ कमी आई है।

ऐसा इसलिए है क्योंकि पाकिस्तान , बर्मा व कंबोडिया से आने वाले छात्रों की संख्या तो बढ़ी है लेकिन सऊदी अरब, दक्षिण कोरिया और यमन से आने वाले छात्रों की संख्या में कमी आई है, ऐसे में कुल एशियाई छात्रों की संख्या घटी है।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

टॅग्स :अमेरिकाएजुकेशन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट