दुनिया की टेंशन बढ़ाएगा रूस! पहली बार बेलारूस में भेजा हिरोशिमा और नागासाकी से 3 गुना ज्यादा शक्तिशाली परमाणु हथियार, जानें

By आजाद खान | Published: June 17, 2023 09:04 AM2023-06-17T09:04:09+5:302023-06-17T09:13:33+5:30

बता दें कि रूस द्वारा भेजे गए परमाणु हथियार पर बोलते हुए बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको ने कहा है कि ये “बम बहुत शक्तिशाली हैं। वे द्वितीय विश्व युद्ध में जापान को टक्कर देने वालों से तीन गुना अधिक शक्तिशाली हैं।"

Nuclear weapons 3 times more powerful than Hiroshima Nagasaki sent by russia to Belarus first time | दुनिया की टेंशन बढ़ाएगा रूस! पहली बार बेलारूस में भेजा हिरोशिमा और नागासाकी से 3 गुना ज्यादा शक्तिशाली परमाणु हथियार, जानें

फोटो सोर्स: ANI फाइल फोटो

Highlightsरूस ने पहली बार बेलारूस में परमाणु हथियार भेजा है। दावा है कि यह परमाणु हथियार हिरोशिमा और नागासाकी से 3 गुना ज्यादा शक्तिशाली हैं। राष्ट्रपति पुतिन ने कहा है कि गर्मी के अंत तक बाकी हथियार को भी भेज दिया जाएगा।

मॉस्को:  एक रिपोर्ट के अनुसार, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इस बात की पुष्टी की है कि उन्होंने रूस के पड़ोसी देश बेलारूस को कुछ परमाणु हथियार भेजे हैं। पुतिन ने यह जानकारी सेंट पीटर्सबर्ग अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक मंच को संबोधित करते हुए दिया है। यही नहीं राष्ट्रपति पुतिन ने यह भी कहा है कि वे आने वाले दिनों में यानी गर्मी के खत्म होते ही बाकी परमाणु हथियार को भी वे बेलारूस भेज देंगे। 

बता दें कि राष्ट्रपति पुतिन ने यह बयान तब दिया है जब बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको ने कहा है कि उन्हें रूस से कुछ परमाणु हथियार मिले हैं। युद्ध के दौरान परमाणु हथियारों के इस्तेमाल वाले सवाल पर जवाब देते हुए राष्ट्रपति पुतिन ने कहा है कि ये परमाणु हथियार उन देशों के लिए जो रूस के रास्ते में आने चाहते है और उसे हराना चाहते है। 

हिरोशिमा और नागासाकी से तीन गुना ज्यादा शक्तिशाली है यह परमाणु हथियार- अलेक्जेंडर लुकाशेंको 

अमेरिकी न्यूज कंपनी फॉक्स न्यूज के अनुसार, रूस द्वार भेजे गए परमाणु हथियार पर बोलते हुए बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि 'हमारे पास रूस के मिसाइल और बम हैं।' उन्होंने आगे कहा है कि ये “बम बहुत शक्तिशाली हैं। वे द्वितीय विश्व युद्ध में जापान को टक्कर देने वालों से तीन गुना अधिक शक्तिशाली हैं।" 

बता दें कि रूस और यूक्रेन के बीच अभी भी युद्ध जारी है और इस बीच रूस से परमाणु हथियार हासिल करने वाला बेलारूस दुनिया का पहला देश है। 

नाटो में शामिल हुआ फिनलैंड

गौर करने वाली बात यह है कि रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के दौरान इसी साल फिनलैंड नाटो में शामिल हो गया है। नाटो उन देशों का एक समूह है जो एक दूसरे की मदद करते हैं। ऐसे में जब फिनलैंड नाटो में शामिल हुआ था तो वह ब्रसेल्स में नाटो के कार्यालय में संयुक्त राज्य अमेरिका को एक पेपर सौपा था। 
 

Web Title: Nuclear weapons 3 times more powerful than Hiroshima Nagasaki sent by russia to Belarus first time

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे