लाइव न्यूज़ :

Nobel Prize 2024 Announcement : आज से नोबेल पुरस्कारों की घोषणा?, देखें किस दिन कौन अवॉर्ड किया जाएगा घोषित!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 7, 2024 17:49 IST

Nobel Prize 2024 Announcement Program: सोमवार को चिकित्सा क्षेत्र, मंगलवार को भौतिकी, बुधवार को रसायन विज्ञान और बृहस्पतिवार को साहित्य के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार जीतने वालों की घोषणा की जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देNobel Prize Announcement Program: शांति के लिए नोबेल पुरस्कार की घोषणा शुक्रवार को है।Nobel Prize Announcement Program: कुल 227 विजेताओं को 114 बार नोबेल पुरस्कार दिया गया है।Nobel Prize Announcement Program: अर्थशास्त्र के लिए यह घोषणा 14 अक्टूबर को की जाएगी।

Nobel Prize 2024 Announcement Program: नोबेल पुरस्कारों की घोषणा का छह-दिवसीय कार्यक्रम स्टॉकहोम के ‘कारोलिंस्का इंस्टीट्यूट’ में एक समिति द्वारा चिकित्सा पुरस्कार के इस वर्ष के विजेता घोषित किए जाने के साथ ही सोमवार को शुरू हो जाएगा। पिछले वर्ष, ‘फिजियोलॉजी’ या चिकित्सा के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार हंगेरियाई-अमेरिकी नागरिक कैटालिन कारिको और अमेरिकी नागरिक ड्रू वीसमैन को उन खोजों के लिए दिया गया था, जिन्होंने कोविड-19 के खिलाफ एमआरएनए टीके विकसित करने में मदद की। चिकित्सा क्षेत्र में कुल 227 विजेताओं को 114 बार नोबेल पुरस्कार दिया गया है।

केवल 13 महिलाओं को यह पुरस्कार मिला है। यह पुरस्कार जीतने वाले को एक करोड़ 10 लाख स्वीडिश क्रोना (करीब 10 लाख अमेरिकी डॉलर) दिए जाते हैं। यह पुरस्कार स्वीडन के वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल के नाम पर दिया जाता है। पुरस्कार विजेताओं को नोबेल की पुण्यतिथि 10 दिसंबर को आयोजित समारोह में पुरस्कार प्राप्त करने के लिए आमंत्रित किया जाता है।

सोमवार को चिकित्सा क्षेत्र, मंगलवार को भौतिकी, बुधवार को रसायन विज्ञान और बृहस्पतिवार को साहित्य के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार जीतने वालों की घोषणा की जाएगी। शांति के लिए नोबेल पुरस्कार की घोषणा शुक्रवार को और अर्थशास्त्र के लिए यह घोषणा 14 अक्टूबर को की जाएगी।

टॅग्स :नोबेल पुरस्कारMedicines and Healthcareइकॉनोमी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारतेज आर्थिक विकास के साथ उन्नत परमाणु हथियारों से सुसज्जित मजबूत सैन्य शक्ति बनने की आवश्यकता

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबारब्रिटेन की बादशाहत क्यों याद आ गई?, लेकिन जंग की सनक ले डूबी

कारोबारडूबते डेल्टा और संकट में देश का भविष्य?, देश की खाद्य सुरक्षा और अर्थव्यवस्था की रीढ़

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!