Nobel Prize 2021: तंजानिया के अब्दुलरजाक गुरनाह को साहित्य का इस साल का नोबेल पुरस्कार

By विनीत कुमार | Published: October 7, 2021 04:52 PM2021-10-07T16:52:58+5:302021-10-07T20:17:34+5:30

Nobel Prize 2021: इस साल के साहित्य के नोबेल पुरस्कार के लिए जांजीबार मूल के उपन्यासकार अब्दुलरजाक गुरनाह को चुना गया है।

Nobel Prize 2021 for Literature novelist Abdulrazak Gurnah awarded | Nobel Prize 2021: तंजानिया के अब्दुलरजाक गुरनाह को साहित्य का इस साल का नोबेल पुरस्कार

अब्दुलरजाक गुरनाह को साहित्य का नोबेल पुरस्कार (फोटो- ट्विटर)

स्टॉकहोम: साहित्य के लिए 2021 के नोबेल पुरस्कार की घोषणा कर दी गई है। इस बार ये पुरस्कार तंजानिया के उपन्यासकार अब्दुलरजाक गुरनाह को दिया गया है।

स्वीडिश एकेडमी ने कहा कि ‘उपनिवेशवाद के प्रभावों को बिना समझौता किये और करुणा के साथ समझने’ में उनके योगदान के लिए पुरस्कार प्रदान किया जा रहा है। जांजीबार में जन्मे और इंग्लैंड में रहने वाले गुरनाह यूनिवर्सिटी ऑफ केंट में प्रोफेसर हैं। उनके उपन्यास ‘पैराडाइज’ को 1994 में बुकर पुरस्कार के लिए चयनित किया गया था।

जांजीबार में 1948 में जन्मे गुरनाह 1968 में हिंद महासागरीय द्वीप में विद्रोह के बाद किशोर शरणार्थी के रूप में ब्रिटेन आ गये थे। उन्हें स्वीडिश एकेडमी ने जिस समय पुरस्कार के लिए चुने जाने की सूचना के लिए फोन किया, वह दक्षिण पूर्व ब्रिटेन में अपने घर में रसोई में थे। उन्होंने कुल 10 उपन्यास लिखे हैं। साहित्य के लिए नोबेल समिति के अध्यक्ष एंडर्स ओल्सन ने उन्हें ‘दुनिया के उत्तर-औपनिवेशिक काल के सर्व प्रतिष्ठित लेखकों में से एक’ बताया। 

इस बार के साहित्य के लिए पुरस्कार की दौड़ में मुख्य रूप से केन्या के नगुगी वा थियोंगओ, फ्रांसीसी लेखिका एनी एरनॉक्स, जापानी लेखक हरूकी मुराकामी, कनाडा की मार्गरेट एटवुड और एंटीगुआई-अमेरिकी लेखिका जमैका किनकैड शामिल थे। 

पिछली बार इस पुरस्कार से कवयित्री लुइस ग्लुक को सम्मानित किया गया था। इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के तहत एक स्वर्ण पदक और एक करोड़ स्वीडिश क्रोनर (11.4 लाख डॉलर से अधिक राशि) दिये जाते हैं। 

बता दें कि नोबेल समिति ने सोमवार को चिकित्सा के लिए, मंगलवार को भौतकी के लिए और बुधवार को लिए रसायनविज्ञान के लिए इस साल के विजेताओं के नाम की घोषणा की थी। 

(भाषा इनपुट)

Web Title: Nobel Prize 2021 for Literature novelist Abdulrazak Gurnah awarded

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे