लाइव न्यूज़ :

इंडोनेशिया और प्यूर्तो रिको में भूकंप, जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं, लोग बाहर निकले

By भाषा | Updated: January 7, 2020 19:45 IST

अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार भूकम्प का केन्द्र सुमात्रा के पश्चिम में शिमुलु द्वीप के तट पर 20 किलोमीटर की गहराई पर था। इंडोनेशिया के मौसम एवं भूभौतिकी ब्यूरो के मुताबिक सूनामी का कोई खतरा नहीं है। 

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिकी क्षेत्र प्यूर्तो रिको में मंगलवार सुबह 6.4 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया।इस इलाके में पिछले कई दिन से आ रहे भूकंपीय झटकों में आज का झटका सबसे भीषण था।

इंडोनेशिया में मंगलवार को 6.2 की तीव्रता का भूकम्प महसूस किया गया, हालांकि किसी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। सूनामी की तत्काल कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।

अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार भूकम्प का केन्द्र सुमात्रा के पश्चिम में शिमुलु द्वीप के तट पर 20 किलोमीटर की गहराई पर था। इंडोनेशिया के मौसम एवं भूभौतिकी ब्यूरो के मुताबिक सूनामी का कोई खतरा नहीं है। 

अमेरिकी क्षेत्र प्यूर्तो रिको में मंगलवार सुबह 6.4 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। इस इलाके में पिछले कई दिन से आ रहे भूकंपीय झटकों में आज का झटका सबसे भीषण था। इससे कई इलाकों में भारी नुकसान होने की खबर है। प्यूर्तो रिको के बिजली प्राधिकरण ने टि्वटर पर कहा कि भूकंप के कारण देश के मुख्य बिजली संयंत्रों में से एक नष्ट हो गया।

भूकंप का केंद्र इस संयंत्र के पास ही था। प्राधिकरण ने दिन के उत्तरार्ध में बिजली आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद जताई। अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण ने कहा कि भूकंप सुबह चार बजकर 24 मिनट पर आया जो द्वीप के दक्षिण में 10 किलोमीटर की गहराई पर केंद्रित था। इसने शुरू में भूकंप की तीव्रता 6.6 बताई, लेकिन बाद में इसकी तीव्रता 6.4 बताई।

इसने कहा कि आज का भूकंप 5.6 और 4.5 तीव्रता के झटकों के बाद आया। प्यूर्तो रिको और यूएस वर्जिन आईलैंड्स के लिए शुरू में सुनामी की चेतावनी जारी की गई, लेकिन बाद में इसे वापस ले लिया गया। दक्षिण पश्चिमी नगर गुनिका के निवासी अल्बर्ट रॉड्रिग्ज ने कहा कि उसके आसपास के इलाके में बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है।

इलाके की सड़क बीच में से फट गई। गुआयानिला के मेयर नेल्सन टोरेस ने नोटियूएनओ रेडियो स्टेशन से स्टेशन से कहा कि उनके नगर में पब्लिक प्लाजा स्थित चर्च ढह गया। प्यूर्तो रिको के सिस्मिक नेटवर्क निदेशक विक्टर हुएरफैनो ने कहा कि नुकसान या घायलों के बारे में सूचना प्राप्त करना मुश्किल है क्योंकि द्वीप के अधिकांश हिस्सों में संचार सेवाएं नष्ट हो गई हैं। उन्होंने कहा कि पोंस के अधिकारियों ने उन्हें व्यापक तबाही होने की खबर दी है। 

टॅग्स :अमेरिकाइंडोनेशियासंयुक्त राष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट