लाइव न्यूज़ :

मलेशिया के नये नेता के मंत्रिमंडल में कोई खास फेरबदल नहीं

By भाषा | Updated: August 27, 2021 17:26 IST

Open in App

कुआलालंपुर, 27 अगस्त (एपी) मलेशिया के नये प्रधानमंत्री इस्माईल साबरी याकूब ने शुक्रवार को सामने रखे अपने मंत्रिमंडल में कोई खास फेरबदल न करते हुए ज्यादातर पुराने चेहरों को ही दोबारा शामिल किया है लेकिन प्रतिबद्धता जताई कि उनकी सरकार ज्यादा खुली सरकार होगी जो बिगड़ती वैश्विक महामारी स्थिति को रोकने के लिए प्रयासरत है। कैबिनेट में शामिल ज्यादातर लोग वही हैं जो उनके पूर्ववर्ती मुहिइद्दीन यासीन के मंत्रिमंडल में भी थे। यासीन ने उनके गठबंधन में आंतरिक कलह की वजह से उनको बहुमत का समर्थन न मिलने के बाद 16 अगस्त को इस्तीफा दे दिया था। वह 18 माह से भी कम समय तक इस पद पर रहे। इस्माईल ने किसी को उपप्रधानमंत्री नहीं नामित किया लेकिन चार वरिष्ठ मंत्री पद रखे जो मुहिइद्दीन ने उनकी मलय बहुमत सरकार के धड़ों को खुश रखने के लिए सृजित किए थे। बैंकर जफरुल अब्दुल अजीज को शक्तिशाली वित्त मंत्रालय दिया गया है जबकि कुछ पूर्व मंत्रियों के मंत्रालयों में आपस में अदला-बदली की गई है। विपक्षी सांसदों ने नये मंत्रिमंडल पर तुरंत निराशा व्यक्त की, जिसके बार में उनका कहना है कि यह पूर्व की सरकार जैसा ही है, जो सात महीने की आपात स्थिति और जून से लॉकडाउन लगाए जाने के बावजूद महामारी पर अंकुश लगाने में विफल रही। मलेशिया में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के रिकॉर्ड 24,599 मामले दर्ज किए गए जिसके बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या 16.4 लाख हो गई। मौत के दैनिक मामले भी रिकॉर्ड 393 दर्ज किए गए जिसके बाद मृतक संख्या 15,211 हो गई। टीकाकरण तेजी से हो रहा है जहां आधे से ज्याद वयस्क आबादी का पूर्ण टीकाकरण हो चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारआतंकवाद पर हमारा संदेश स्पष्ट, कोई दोहरा मापदंड नहीं, कोई समझौता नहीं?, भारत और मलेशिया के बीच 11 समझौतों और दस्तावेजों पर हस्ताक्षर, वीडियो

विश्वPM Modi in Malaysia: अर्थव्यवस्था, रक्षा और व्यापार..., मलेशिया और भारत का संयुक्त बयान जारी; जानें पीएम मोदी और PM इब्राहिम की बातचीत के बारे में

विश्व'भारत जल्द ही मलेशिया में नया दूतावास खोलेगा': कुआलालंपुर में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए बोले पीएम मोदी

भारतPM Modi Malaysia Visit: PM मोदी का 2 दिवसीय मलेशिया दौरा आज से शुरू, रक्षा-व्यापार संबंधों पर होगी चर्चा

क्रिकेटU19 Asia Cup 2025: भारत ने मलेशिया को 315 रनों से रौंदा, दीपेश देवेंद्रन ने झटके 5 विकेट, विरोधी टीम 93 रनों पर ढेर

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा