लाइव न्यूज़ :

काबुल हवाईअड्डे संबंधी तुर्की के प्रस्ताव पर अभी तक कोई फैसला नहीं

By भाषा | Updated: July 2, 2021 15:56 IST

Open in App

इस्तांबुल, दो जुलाई (एपी) तुर्की के रक्षा मंत्री ने शुक्रवार को बताया कि अफगानिस्तान के महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के संचालन और सुरक्षा संबंधी उनके देश के प्रस्ताव पर अभी बातचीत चल रही है।

रक्षा मंत्री हुलुसी अकार ने कहा कि तुर्की विभिन्न देशों के साथ योजना पर चर्चा कर रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘संयुक्त राष्ट्र और नाटो में कुछ राजनीतिक फैसले होने हैं और समझौता अफगान सरकार से होना है।’’ उन्होंने कहा कि तुर्की विभिन्न देशों से राजनीतिक, वित्तीय और साजो-सामान की मदद मांग रहा है।

उन्होंने इसपर जोर दिया कि अभी तक अंतिम फैसला नहीं हुआ है, लेकिन अमेरिका के साथ बातचीत जारी है और तुर्की के राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद योजना का क्रियान्वयन होगा।

अफगानिस्तान से सभी अमेरिकी सैनिकों की वापसी के मद्देनजर तुर्की ने इसी साल अफगानिस्तान के काबुल स्थित महत्वपूर्ण हामिद करजई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के संचालन और सुरक्षा का प्रस्ताव रखा था। तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन और अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने मध्य जून में नाटो के सम्मेलन के दौरान इस मुद्दे पर चर्चा की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल