लाइव न्यूज़ :

अमेरिका: ट्रेनिंग स्कूल के दो विमानों की आपस में टक्कर, 19 वर्षीय भारतीय मूल की लड़की समेत तीन की मौत

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: July 18, 2018 20:15 IST

निशा ने दिल्ली के एमिटी पब्लिक स्कूल और डीएवी मॉडल स्कूल की छात्रा रही थी।

Open in App

अमेरिका के फ्लोरिडा में हुई हवाई दुर्घटना में 19 वर्षीय भारतीय मूल की लड़की समेत तीन लोगों की मौत हो गयी। रिपोर्ट के अनुसार एक फ्लाइट स्कूल के दो ट्रेनी एयरक्राफ्ट हवा में आपस में टकरा गये। यह हादसा 17 जुलाई को हुआ। मृतक लड़की की पहचान निशा सेजवाल के रूप में हुयी है। मियामी हेरल्ड की रिपोर्ट के अनुसार दोनों विमानों को प्रशिक्षु पायलट ही उड़ा रहे थे। रिपोर्ट के अनुसार घटना में चौथे शख्स के मारे जाने की भी आशंका है लेकिन अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है। 

हवा में टकराने वाले विमान पीए-34 और सेसना 172 थे। रिपोर्ट के अनुसार पिछले एक दशक में इस फ्लाइट स्कूल के करीब 12 से ज्यादा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं। निशा सेजवाल ने पिछले साल डीन इंटरनेशनल फ्लाइट स्कूल में प्रवेश लिया था। निशा ने दिल्ली के एमिटी पब्लिक स्कूल से पढ़ाई की थी। निशा डीएवी मॉडल स्कूल की भी छात्रा रही थी।  निशा के अलावा मारे गये छात्र जॉर्ज सांचेज की उम्र 22 वर्ष और प्रशिक्षक रॉल्फ नाइट की उम्र 72 साल बतायी जा रही है।

अमेरिकी पुलिस के अनुसार मारे गये लोगों में दो ट्रेनी और एक ट्रेनी के होने की आशंका है। इस पूरी घटना का एक चश्मदर्शी ने वीडियो बनाया है। वीडियो बनाने वाला शख्स मछली मारने गया था तभी उसने आसमान से विमान को लड़खड़ाते हुए गिरते देखा। चश्मदीद ने स्थानीय मीडिया को बताया कि उसने बहुत तेज आवाज सुनी जैसे कोई बहुत बड़ा ट्रक 140 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से सड़क पर चल रहा हो। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें। 

टॅग्स :अमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."