लाइव न्यूज़ :

न्यूयॉर्क में 'विपदा आपातकाल' घोषित; नए कोविड-19 वैरिएंट की लोगों को दी गई चेतावनी

By अनिल शर्मा | Updated: November 27, 2021 12:22 IST

न्यूयॉर्क की गवर्नर कैथी होचुल ने कहा, सर्दियों में मामले बढ़ने के संकेत दिख रहे हैं। न्यू यॉर्क राज्य में अभी तक नए ‘ओमीक्रॉन' संस्करण का पता नहीं चला है, यह आ रहा है।'

Open in App
ठळक मुद्देन्यूयॉर्क की गवर्नर कैथी होचुल ने कहा, सर्दियों में मामले बढ़ने के संकेत दिख रहे हैंन्यूयॉर्क में 'विपदा आपातकाल' आदेश 3 दिसंबर से प्रभावी होगा

न्यूयॉर्कः न्यूयॉर्क की गवर्नर कैथी होचुल ने राज्य में कोविड -19 मामलों में वृद्धि और इसके नए रूप ‘ओमीक्रॉन' के खतरे को देखते हुए शुक्रवार को  'विपदा आपातकाल' घोषित कर दी। न्यूयॉर्क गवर्नर ने कहा कि राज्य में अभी तक नए वैरिएंट का पता नहीं चला है, लेकिन यह आ रहा है। आदेश 3 दिसंबर से प्रभावी होगा और 15 जनवरी के नवीनतम आंकड़ों के आधार पर पुनर्मूल्यांकन किया जाएगा।

होचुल ने कहा, सर्दियों में मामले बढ़ने के संकेत दिख रहे हैं। न्यू यॉर्क राज्य में अभी तक नए ‘ओमीक्रॉन' संस्करण का पता नहीं चला है, यह आ रहा है।' इससे पहले  होचुल ने अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ने को लेकर वैक्सीन होल्डआउट्स को दोषी ठहराया था और कहा था कि अगर लोगों को शॉट्स मिलेंगे तो स्थिति बिगड़ने से बचा जा सकता है। 

कोरोना वायरस के इस नये स्वरूप के सामने आने के बाद अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, रूस और कई अन्य देशों के साथ यूरोपीय संघ ने अफ्रीकी देशों से लोगों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया है। 

गौरतलब है कि दक्षिण अफ्रीका में कोविड-19 के एक नये स्वरूप के आने से कई देशों की चिंताएं बढ़ गई हैं और उन्होंने बचाव के उपाय करने आरंभ कर दिए हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की एक समिति ने कोरोना वायरस के इस नये स्वरूप को ‘ओमीक्रॉन’ नाम दिया है और इसे ‘बेहद संक्रामक चिंताजनक स्वरूप’ करार दिया है।

टॅग्स :बी.1.1529New York Cityकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वNew York Plane Accident: 70 यात्री घायल?, ला गार्डिया हवाई अड्डे पर एयर कनाडा एक्सप्रेस की दमकल गाड़ी से टक्कर, वीडियो देखें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

क्राइम अलर्ट2 जनवरी को लापता हुई थी निकिता गोडिशाला?, पूर्व प्रेमी अर्जुन शर्मा के अपार्टमेंट से बरामद हुआ चाकू से गोंदा शव, गुमशुदगी की रपट दर्ज कराने के बाद अमेरिका से भारत भागा?

विश्वTrump warns Venezuelan VP Delcy Rodríguez:सही से काम करिए नहीं तो मादुरो से भी बुरा हश्र करूंगा?, राष्ट्रपति ट्रंप ने वेनेजुएला उपराष्ट्रपति रोड्रिग्ज को दी चेतावनी

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना