लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन के नए यात्रा नियमों से अनिश्चितता बढ़ेगी : एयरलाइंस

By भाषा | Updated: June 25, 2021 17:00 IST

Open in App

लंदन, 25 जून (एपी) एयरलाइंस और छुट्टियां मनाने की सुविधाएं देने वाली कंपनियों ने यात्रा पाबंदियों में ढील देने की ब्रिटेन की योजनाओं पर शुक्रवार को नाखुशी जताते हुए कहा कि नए नियम कब और कैसे लागू होंगे, इस पर अनिश्चितता ने लोगों के लिए गर्मियों की छुट्टियों के लिए बुकिंग कराना मुश्किल कर दिया है।

सरकार ने सुरक्षित यात्रा वाले स्थानों की अपनी ‘‘ग्रीन सूची’’ का बृहस्पतिवार को विस्तार करते हुए लोगों को ब्रिटेन लौटने के बाद खुद को 10 दिनों के लिए पृथक किए बिना घूमने की अनुमति दी।

परिवहन प्राधिकारियों ने यह भी कहा कि उन्हें पूरी तरह से टीका लगवा चुके यात्रियों के अमेरिका और यूरोपीय संघ के ज्यादातर देशों समेत उच्च जोखिम वाले स्थानों पर बिना पृथक हुए घूमने की अनुमति देकर यात्रा पाबंदियों में ढील देने की उम्मीद थी। उन्हें गर्मियों में ही इस बदलाव के लागू होने की उम्मीद है।

न्यूयॉर्क, लॉस एंजिलिस और बारबाडोस जैसे स्थानों पर विमानों का संचालन करने वाली वर्जिन अटलांटिक के मुख्य कार्यकारी सहाय विस ने कहा, ‘‘ब्रिटेन पहले ही यूरोपीय संघ के फिर से खोलने की प्रक्रिया से पीछे चल रहा है और अत्यधिक सतर्क रूख से आर्थिक बहाली पर असर पड़ेगा तथा ब्रिटेन में 500,000 नौकरियां दांव पर हैं।’’

एयरलाइन और आतिथ्य कंपनियों ने ब्रिटेन के सफल टीकाकरण अभियान के बाद कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए लागू यात्रा पाबंदियों में ढील देने के लिए सरकार पर दबाव बनाया है। महामारी ने ब्रिटेन के यात्रा उद्योग को बर्बाद कर दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

क्रिकेट12 लाख रुपये का जुर्माना, गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल पर एक्शन?

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात